फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HRTC bus breaks down in Darkoti, passengers sent in another bus

Hamirpur (Himachal) News: दरकोटी में खराब हुई एचआरटीसी की बस, दूसरी में भेजे यात्री

Sun, 26 Oct 2025 05:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 26 Oct 2025 05:01 AM IST
विज्ञापन
HRTC bus breaks down in Darkoti, passengers sent in another bus
दरकोटी में खराब हुई एचआरटीसी बस। संवाद
सचित्र
विज्ञापन

हमीरपुर से राजगढ़ जा रही थी सोलन डिपो की बस, कुछ सफर करने के बाद हांफी

यात्री हुए परेशान, कुछ टैक्सी कर गंतव्य के लिए निकले

संवाद न्यूज एजेंसी

टौणी देवी (हमीरपुर)। एचआरटीसी के सोलन डिपो की बस हमीरपुर जिले के दरकोटी में खराब हो गई। बस खराब होने से यात्री परेशान हुए। कुछ समय बाद हमीरपुर डिपो की बस में यात्री गंतव्य की ओर रवाना हुए। एचआरटीसी सोलन डिपो की बस राजगढ़ से हमीरपुर के लिए चलती है। बस शाम को 6:45 पर टौणी देवी से होकर हमीरपुर से निकली। बस अभी दरकोटी के समीप ही पहुंची थी कि बस में तकनीकी खराबी आ गई। इससे बस के पहिये थम गए।


चालक-परिचालक ने बस को ठीक करने का प्रयास किया लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लगी। इससे बस में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ समय बाद हमीरपुर डिपो की बस आई। कुछ यात्रियों ने हमीरपुर डिपो की बस तो कुछ यात्रियों ने टैक्सियों का सहारा लिया। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब एचआरटीसी की लचर व्यवस्था का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ता है। एचआरटीसी की बसें अक्सर बीच सफर में रुक जाती हैं। बस अड्डा हमीरपुर के प्रभारी रामलाल ने बताया कि सोलन डिपो की बस दरकोटी में खराब होने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि मेकेनिक बस को ठीक कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed