फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   House fire due to short circuit, loss of thousands

Hamirpur (Himachal) News: शार्ट सर्किट से लगी घर में आग, हजारों का नुकसान

Tue, 10 Jan 2023 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
House fire due to short circuit, loss of thousands
सुजानपुर के वार्ड नंबर दो में मकान में लगी आग से जला सामान। - फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर 2 में बने एक रिहायशी मकान में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। इस घटना में पीड़ित परिवार को 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य करते हुए आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मीरा देवी पत्नी स्वर्गीय रमेश चंद्र वार्ड नंबर 2 (नजदीक पुलिस थाना) में अपने मकान में रहती हैं। पति की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे उसके मकान के दूसरे माले पर बने स्लेटपोश कमरे में आग की लपटें उठना शुरू हो गईं। इस दौरान परिवार के सदस्य मकान के नीचे वाले कमरे में सो रहे थे। आग लगने की सूचना मकान के साथ में रहने वाले पड़ोसियों ने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मकान को खाली कर दिया गया। मौके पर स्थानीय लोगों एवं दमकल विभाग की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और आग पर काबू पाया। समय रहते मकान के बाकी कमरों को बचाया गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सुजानपुर प्रशासन की ओर से पटवारी को मौके पर भेजकर नुकसान संबंधी रिपोर्ट बनवाई जा रही है। उपमंडल अधिकारी डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि रिहायशी मकान में आग लगने की सूचना है। पटवारी को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन करवाया जा रहा है। पीड़ित परिवार को यथासंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed