फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Homeless animals are licking the crops

बेसहारा पशु फसलों को कर रहे चट

Fri, 19 Nov 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Homeless animals are licking the crops
पशुओं से फसल को बचाने के लिए रंगस क्षेत्र में बनाया देशी जुगाड़। - फोटो : Hamirpur-HP
रंगस (नादौन)। उपमंडल नादौन के क्षेत्र रंगस में किसानों ने फसलों को बचाने के लिए देशी जुगाड़ का सहारा लिया है। लोग पशुओं को सड़कों पर छोड़ रहे हैं। ये पशु खेतों में घुसकर फसल को बर्बाद कर रहे हैं।
विज्ञापन

यही नहीं क्षेत्र के आसपास जंगल होने की वजह से जंगली जानवर भी किसानों की फसल को तहस-नहस कर रहे हैं। लावारिस पशुओं समेत जंगली जानवरों का फसलों पर निरंतर आक्रमण रोकने में प्रदेश सरकार गंभीर नहीं दिख रही है। इसके चलते किसान कई तरह के देशी जुगाड़ लगाकर फसलों को सुरक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसान मोहिंद्र सिंह, मुकेश कुमार, ऋषि कुमार तथा मनोज कुमार ने बताया कि पहले ही मौसम की बेरुखी के चलते फसल पहले की अपेक्षा बहुत कम है। ऊपर से जंगली जानवरों और बेसहारा पशुओं की वजह से किसान के हाथ कुछ भी नहीं लग रहा है। फसल की सुरक्षा के लिए किसान एक बोतल के साथ एक्स-रे लटका कर उसमें रस्सी के साथ एक लोहे का बोल्ट लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी सी हवा चलने पर बोतल से टकराकर एक घंटी की तरह ध्वनि पैदा होती है। इससे खेतों में घुसे जंगली जानवर और पशु डर कर भाग जाते हैं। इससे पहले भी किसान रात को खेतों में तन डालकर रहते थे और फसल को सुरक्षा करते थे। अब हर परिवार में सदस्य कम होने से परंपरागत तरीके अपनाना संभव नहीं है।

किसानों ने सरकार से भी मांग की की फसलों को पशुओं तथा जंगली जानवरों से सुरक्षा पहुंचाने में किसान की सहायता करें। बेसहारा पशुओं को गो अभयारण्य में छोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed