{"_id":"b5bf5c46837494798be28bc898999e7d","slug":"homeguard-celebrate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं गृह रक्षक वाहिनी ने मनाया स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं गृह रक्षक वाहिनी ने मनाया स्थापना दिवस
अमर उजाला ब्यूरो, नादौन(हमीरपुर)
Updated Sun, 06 Dec 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। दसवीं गृह रक्षक वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र नादौन में 53वां गृह रक्षक स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि एसपी हमीरपुर अजय बौद्ध ने कहा कि गृह रक्षकों के बिना पुलिस अधूरी है।
विज्ञापन
यह कंधे से कंधा मिलाकर अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपदा के समय गृह रक्षकों का योगदान हमेशा सराहनीय रहा है।
उन्होंने कहा सीमित साधनों के बावजूद गृहरक्षक अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे है। इस अवसर पर होमगार्ड जवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने आपदा के समय बचाव के उपाय बताए। उन्होंने कराटे कला तथा मॉक ड्रिल का प्रदर्शन किया। देशभक्ति व हिमाचली धुनों पर होमगार्ड के बैंड ने सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सोनू कुमार ने पहाड़ी गाने गाकर खूब मनोरंजन किया।
विज्ञापन
स्थापना दिवस पर होमगार्ड जवानों ने रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया। डा. अभिनव की देखरेख में करीब डेढ़ दर्जन जवानों ने रक्तदान किया। केंद्र प्रभारी रमेश चंद ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया। उन्होंने बताया कि 1962 में हिमाचल प्रदेश में होमगार्ड की स्थापना की गई थी, तब से लेकर गृहरक्षक पुलिस बल के साथ सहयोग के अतिरिक्त प्राकृतिक आपदाओं के समय बचाव कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते आ रहे है। मुख्य अतिथि एसपी अजय बौद्ध ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बेला पंचायत प्रधान अवतार सिंह सहित कमलेश, नसीब, राजेंद्र, विक्रम सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन