{"_id":"6570c8fa549ed2d895034a57","slug":"home-guards-doing-excellent-work-honored-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-15524-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले गृह रक्षकों को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले गृह रक्षकों को सम्मानित किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। गृह रक्षा 10वीं वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र अमतर नादौन में बुधवार को 61वां गृह रक्षा स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें बतौर मुख्यातिथि आदेशक गृह रक्षा 10वीं वाहिनी सुशील कौंडल ने समस्त गृह रक्षकों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि गृह रक्षक विभिन्न विभागों के साथ आपातकालीन समय और आपदा के दौरान अपना बहुमूल्य सहयोग देकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभाग का नाम उज्ज्वल कर रहे हैं।
समय-समय पर उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की ओर से पुरस्कृत किया जाता रहा है। कार्यक्रम में सबसे पहले जवानों ने मार्च पास्ट के दौरान मुख्यातिथि को सलामी दी। कार्यक्रम में ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले सुरेश कुमार की पत्नी शीला देवी को सुशील कौंडल ने शॉल देकर सम्मानित किया, वहीं अच्छा प्रदर्शन करने वाले गृह रक्षकों और पदाधिकारी को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।