{"_id":"5dfa6a908ebc3e87ef0a8378","slug":"high-voltage-burnt-electric-instument-hamirpur-hp-news-sml318104137","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमली में हाई वोल्टेज से जले विद्युत उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमली में हाई वोल्टेज से जले विद्युत उपकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी (हमीरपुर)। बड़सर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जमली में विद्युत लाइनों में एकाएक वोल्टेज बढ़ने से घरों में लगे कीमती इलेक्ट्रानिक्स उपकरण जल गए। मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे हाई वोल्टेज के चलते यह घटना घटी है। इसमें दर्जनों परिवारों को नुकसान हुआ है। प्रभावित परिवारों ने बिजली बोर्ड से मुआवजे की मांग की है।
ग्रामीणों में दौलत राम, सुरेंद्र सिंह, छोटू मल, बलदेव राज, सतीश सोनी, कर्मी देवी, रमेश चंद, मस्त राम, अनिल कुमार, विकास कुमार, रत्न सिंह, अमन कुमार सहित अन्य दर्जनों परिवारों के घरों में लगे टीवी, बल्ब, फ्रिज सहित अन्य महंगे उपकरण जल गए हैं। प्रभावित परिवारों का कहना है कि बिजली बोर्ड के कारण इस प्रकार की घटना घटित हुई है। जिससे उन्हें लाखों का नुकसान हुआ। बिजली बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि बिजली लाइन में शार्ट सर्किट होने से ये समस्या हुई है। प्रभावित परिवारों के नुकसान के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।