फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Heliport to be built in Daduhi, Department of Tourism started the exercise

Hamirpur (Himachal) News: दडूही में बनेगा हेलीपोर्ट, पर्यटन विभाग विभाग ने शुरू की कवायद

Fri, 06 Jan 2023 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर से सटी ग्राम पंचायत दडूही में हेलीपोर्ट बनाने की कवायद शुरू हो गई है। जिला प्रशासन के निर्देश पर पर्यटन विकास विभाग, वन विभाग और राजस्व विभाग ने ग्राम पंचायत दडूही में सरकारी भूमि का निरीक्षण कर यहां पर करीब 26 कनाल भूमि को हेलीपोर्ट के लिए उपायुक्त पाया है। चिह्नित भूमि को पर्यटन विकास विभाग के नाम ट्रांसफर करने की मुहिम शुरू हो गई है।
विज्ञापन

यहां हेलीपोर्ट के निर्माण के लिए संबंधित पंचायत से अनापत्ति प्रमाणपत्र भी मिल गया है। एनओएसी मिलने के बाद पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग ने संबंधित भूमि पर हेलीपोर्ट निर्माण के लिए डिजाइनिंग का कार्य शुरू कर दिया है। विभाग के पास इसके लिए करीब साढ़े चार करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत है।
विज्ञापन

हेलीपोर्ट बनने से जिला मुख्यालय से भविष्य में हैलीटैक्सी सेवाएं शुरू करने की सुविधा मिलेगी। वर्तमान में मुख्यमंत्री या अन्य कोई वीवीआईपी को हमीरपुर आना हो तो राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर या राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू के खेल मैदान में हेलिकॉप्टर की लैंडिंग होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन के पास इन दोनों शिक्षण संस्थानों के अलावा अपना कोई हैलीपैड या हेलीपोर्ट नहीं है। हालांकि बीते साल ही राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू के खेल मैदान में हैलीपैड का शिलान्यास भी हो चुका है। अब दडूही पंचायत में हेलीपोर्ट बनने से हेलिकॉप्टर के टेक ऑफ और लैंडिंग की सुविधा प्राप्त होगी।

इधर, हमीरपुर के सहायक जिला पर्यटन विकास अधिकारी रवि धीमान ने बताया कि ग्राम पंचायत दूडही में हेलीपोर्ट निर्माण के लिए 26 कनाल सरकारी भूमि चिह्नित की गई है। जल्द ही आगामी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed