{"_id":"5f3958078ebc3ea005514187","slug":"health-hamirpur-hp-news-sml3418611147","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में 13 और लोग निकले पॉजिटिव, 6 लोगों ने जीती कोरोना से जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में 13 और लोग निकले पॉजिटिव, 6 लोगों ने जीती कोरोना से जंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले में शनिवार को 13 और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जबकि, 4 महिलाओं समेत 6 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। अब जिले में कोरोना के कुल 407 मामले हो गए हैं। इनमें से 321 पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। जबकि 82 मरीज उपचाराधीन हैं। चार मरीजों ने कोरोना से अपनी जान गंवाई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि शनिवार को पॉजिटिव पाए गए लोगों में बड़सर तहसील के गांव घोड़ी डाकघर धबीरी की 57 वर्षीय, 52 वर्षीय और 56 वर्षीय तीन महिलाएं, नादौन तहसील के गांव जांगल डाकघर पुतड़ियाल का 21 वर्षीय युवक, गांव पुतड़ियाल का 20 वर्षीय युवक, गांव स्पाहल की 10 वर्षीय लड़की, 74 वर्षीय महिला और 66 वर्षीय व्यक्ति तथा तहसील टौणी देवी के गांव पंजोत का 61 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।
ये सभी संक्रमित व्यक्तियों से प्राथमिक संपर्क के कारण संक्रमित हुए हैं और इन्हें गृह संगरोध में रखा गया था। कश्मीर से लौटे नादौन के गांव गौना के 48 वर्षीय व्यक्ति और लुधियाना से लौटे गांव बटरान के 28 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। ये दोनों गृह संगरोध में रखे गए थे। लुधियाना से लौटे भोरंज तहसील के गांव दलाड़ी का 48 वर्षीय व्यक्ति और चकमोह क्षेत्र के गांव बहल अर्जुन का 58 वर्षीय भी संक्रमित पाया गया है। इन दोनों को संस्थागत संगरोध में रखा गया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को स्वस्थ हुए 6 लोगों में कांगू क्षेत्र के गांव झरेड़ी का 40 वर्षीय व्यक्ति, नागरिक अस्पताल सुजानपुर की 35 वर्षीय महिला, धनेटा क्षेत्र के गांव घलोल की 32 वर्षीय, 22 वर्षीय और 56 वर्षीय तीन महिलाएं तथा जलाड़ी क्षेत्र के गांव हरमंदर का 31 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। ये सभी लोग एनआईटी परिसर में स्थापित कोविड केयर सेंटर में उपचाराधीन थे। स्वस्थ होने के बाद इन्हें घर भेज दिया गया है।