फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   health

राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष बना रहीं मास्क

Fri, 03 Apr 2020 09:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
health
नादौन के पनसाई गांव में महिला मंडल की सदस्यों के साथ मास्क बनाने में जुटीं राज्य बाल संरक्षण आयोग - फोटो : Hamirpur-HP
कांगू (हमीरपुर)। सेवा भारती और पनसाई महिला मंडल के सहयोग से आठ हजार मास्क तैयार करने का कार्य चल रहा है। कोरोना के खिलाफ जंग में हर कोई अपनी ओर से योगदान कर रहा है। इस समय सबसे अधिक जरूरत मास्क और सैनिटाइजर की है। मार्केट में इसकी कमी है, इसलिए कई महिलाएं घर पर ही इन्हें तैयार कर रही हैं। हिमाचल प्रदेश बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वंदना कुमारी भी आपदा की इस घड़ी में खुद मास्क तैयार कर रही हैं। हमीरपुर जिले के नादौन क्षेत्र के पनसाई गांव स्थित अपने मायके में इन दिनों वंदना मास्क तैयार करने में जुटी हैं। पनसाई महिला मंडल के साथ राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष को मास्क बनाते देख हर कोई हैरान है कि अन्य जिम्मेदारियों के साथ वह इस कार्य में भी निपुण हैं। वंदना ने बताया कि सेवा भारती व अन्य सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से 90 मीटर से अधिक कपड़ा लाया गया है। करीब 8,000 मास्क बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अगर यह कपड़ा कम पड़ गया तो और लाया जाएगा। वंदना ने बताया कि पनसाई महिला मंडल के सहयोग से तैयार किए जा रहे इन मास्क को जरूरतमंद लोगों में बांटा जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से मुकाबला करने के लिए हमें घर पर ही रहना होगा, सामाजिक दूरी बनाए रखने से ही यह संभव होगा। वंदना ने कहा कि मास्क बनाने में नीतू शर्मा, सुनीता, शशि, आरती और सुरेश का योगदान सराहनीय है। जरूरतमंद लोगों को राशन भी मुहैया करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed