{"_id":"63e53499d2b687756f03def7","slug":"hamirpurs-gandhi-memorial-will-be-seen-in-a-new-form-hamirpur-hp-news-c-19-1-55239-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर (हि. प्र.): नये रूप में नजर आएगा हमीरपुर का गांधी स्मारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर (हि. प्र.): नये रूप में नजर आएगा हमीरपुर का गांधी स्मारक
Thu, 09 Feb 2023 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 09 Feb 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर का महात्मा गांधी स्मारक अब जल्द ही नए रूप में नजर आएगा। नगर परिषद ने इस स्मारक के जीर्णोद्धार के कार्य को मंजूरी प्रदान कर दी है। एक संस्था को गांधी चौक के जीर्णोद्धार का जिम्मा सौंपा गया है। संस्था ने अपने वास्तुकारों की मदद से गांधी चौक का नया डिजाइन तैयार किया है। वीरवार को इस नए नक्शे के साथ संस्था के पदाधिकारियों ने नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता के साथ बैठक की। मौके पर पहुंच कर अधिकारियों ने नए डिजाइज को लेकन चर्चा की। महात्मा गांधी चौक का जीर्णोद्धार पूर्व की कांग्रेस सरकार में हुआ है। इस पर लाखों रुपये खर्च किए गए थे। दो अक्तूबर 2005 को तत्कालीन सदर विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव अनीता वर्मा ने इसका लोकार्पण किया था। लेकिन, अब लोकार्पण के 17 साल बाद फिर से यह स्मारक तोड़ा जाएगा और यहां पर नया बनेगा। वर्तमान में यह स्मारक शहर में आकर्षण का केंद्र है। कई दशकों तक यह स्मारक चर्चित राजनीतिक कार्यक्रमों व जनसभाओं का गवाह रहा है। इस स्मारक से देश के गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेेम कुमार धूमल, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समेत देश के कई बड़े नेता यहां से जनता को संबोधित कर चुके हैं। मिनी सचिवालय से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित इस स्मारक पर न जाने कितने राजनीतिक और कर्मचारियों के धरने-प्रदर्शन भी हो चुके हैं। अब यह स्मारक जल्द ही नये रूप में नजर आएगा। उधर, नगर परिषद हमीरपुर के ईओ अक्षित गुप्ता ने कहा कि गांधी चौक स्थित स्मारक का जल्द ही जीर्णोद्धार का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन