{"_id":"691b0705eb405d259e021452","slug":"hamirpur-to-jalandhar-route-bus-will-run-via-byad-salauni-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-173767-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ब्याड़, सलौणी होकर चलेगी हमीरपुर से जालंधर रूट की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ब्याड़, सलौणी होकर चलेगी हमीरपुर से जालंधर रूट की बस
Tue, 18 Nov 2025 04:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 18 Nov 2025 04:58 AM IST
विज्ञापन
पांच गांवों के लोगों को मिली राहत, 5:00 बजे हमीरपुर से चलती है बस
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो की सुबह हमीरपुर से जालंधर जाने वाली बस अब वाया गलोड़, सलौणी होकर चलेगी। इससे पांच गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। रूट के बहाल होने से ऊना, होशियारपुर और जालंधर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों ने बस सेवा के रूट में बदलाव के लिए निगम प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है।
यह बस सुबह 5:00 बजे हमीरपुर से जालंधर के लिए रवाना होती है। हालांकि पहले यह बस सेवा इस रूट से होकर जाती थी लेकिन कुछ साल पहले इसमें बदलाव कर दिया था। बस को सीधे ही हमीरपुर से जालंधर के लिए रवाना किया जा रहा था। इस कारण सलौणी, जोल, घुमारली, ब्याड़ गांवों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
लोग काफी समय से इस बस को ब्याड़, सलौणी से होकर भेजने की मांग कर रहे थे। लोगों की मांग पर अब बस के रूट में बदलाव किया है। रूट में बदलाव का यात्रियों को लाभ मिलेगा। उधर एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि लोगों की मांग के आधार पर हमीरपुर से जालंधर जाने वाली बस अब ब्याड़ होकर जा रही है। उन्होंने बताया कि परिवहन निगम यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रयासरत है।