{"_id":"6123ec9d8ebc3e79c8166aef","slug":"hamirpur-scored-365-runs-for-five-wickets-in-the-first-innings-hamirpur-hp-news-sml38129989","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर ने पहली पारी में बनाए पांच विकेट पर 365 रन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर ने पहली पारी में बनाए पांच विकेट पर 365 रन
विज्ञापन
हमीरपुर और कांगड़ा के अंडर-19 मुकाबले में 177 रन बनाने वाले हमीरपुर के अतुल जसवाल।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन। अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम नादौन में सोमवार को अंडर-19 जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता हमीरपुर और कांगड़ा के बीच खेली गई। सोमवार को हमीरपुर की ओर से सलामी बल्लेबाज अतुल जसवाल ने 37 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 229 गेंदों में 177 रन बनाए। बल्लेबाजी करते हुए जसवाल ने उपस्थित दर्शकों का भी मन मोह लिया और अंत तक उनकी बैटिंग को लोग देखते रहे।
हमीरपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए ए हांडा 54 रन, ईशांत शर्मा 43 रन, मृदुल सरोच ने 23 रनों का योगदान दिया। टीम ने पहली पारी में 57 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 365 रन बनाए और पारी घोषित कर दी। कांगड़ा की ओर से गेंदबाजी करते हुए रोहित पटियाल ने 3 विकेट, अभीराग और हितेश ने क्रमश 1-1 विकेट हासिल किया।
कांगड़ा ने अपनी पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 43 रन बनाए। आउट हुए बल्लेबाजों में से कोई भी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। हमीरपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए रीशित ठाकुर ने सबसे अधिक 5 विकेट चटकाए, कृपाल और मृदुल ने 2-2 विकेट हासिल किए।