फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Hamirpur market was jammed on Dhanteras

Hamirpur (Himachal) News: धनतेरस पर हमीरपुर बाजार में लगा जाम

Sun, 19 Oct 2025 01:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 19 Oct 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur market was jammed on Dhanteras
धनतेरस पर हमीरपुर बाजार में लगा जाम। संवाद
हमीरपुर। त्योहारी सीजन को लेकर बनाया गया ट्रैफिक प्लान अधिक सफल होता नजर नहीं आ रहा है। शनिवार को शिमला-मटौर सड़क पर वाया हमीरपुर बाजार में वाहनों की आवाजाही बढ़ने से जाम की स्थति बनी रही।
विज्ञापन

बस स्टैंड से लेकर गांधी चौक तक वाहनों के पहिये अचानक थम गए। जाम की स्थिति से निपटने के लिए हालांकि पुलिस कर्मी तैनात रहे, लेकिन वाहनों की आवाजाही के बीच वाहन रेंगते हुए चलते रहे। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई, जिसे पुलिस कर्मियों ने तुरंत प्रभाव से जाम से निकलवाया।
विज्ञापन

इसका मुख्य कारण बस स्टैंड का मुख्य सड़क के साथ सटा होना भी बताया जा रहा है। बता दें कि बस स्टैंड हमीरपुर बाजार में मुख्य सड़क के साथ सटा हुआ है। इसमें बसों की एंट्री और एक्जिट मुख्य सड़क पर ही है। ऐसे में यहां पर अचानक गाड़ियों की रफ्तार थम जाती है। हमीरपुर बाजार सबसे अधिक व्यस्त शहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर लोग दूरदराज से खरीदारी करने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में यहां पर जाम की स्थिति बनना आम हो जाता है। हालांकि पुलिस ने ट्रैफिक प्लान भी तैयार किया है, लेकिन शनिवार को पहले दिन लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों का कहना है कि बस स्टैंड से बसों की एंट्री और एक्जिट अलग अलग होने चाहिएं।

धनतेरस के बाद बाजारों में अब दीपावली पर्व को लेकर अधिक भीड़ी रहेगी। ऐसे में पुलिस विभाग को यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाना मुख्य चुनौती होगी। वहीं, यातायात प्रभारी संजय राणा ने बताया कि शनिवार को बस स्टैंड के समीप दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed