फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Grievance redressal committees will be reconstituted in the new academic session.

नए शैक्षणिक सत्र में शिकायत निवारण कमेटियों का पुन: होगा गठन

Mon, 23 Mar 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 23 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिलेभर के स्कूलों में शिकायत निवारण कमेटियों का पुन: गठन होगा। कमेटियों में सभी अध्यापकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से कमेटियां को नए सिरे से गठित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

स्कूल प्रमुखों को कमेटियों का गठन नए शैक्षणिक सत्र के दूसरे सप्ताह में करना होगा। कमेटियों में पुरुष और महिला अध्यापक दोनों वर्गों से बराबर नियुक्ति की जाएगी, ताकि स्कूल में छात्र और छात्राओं को शिकायत करने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

कमेटियों के गठन होने के बाद स्कूल स्तर पर बैठकें आयोजित होंगी। इसमें स्टाफ सदस्य और कमेटी के सदस्य नए सत्र में विद्यार्थियों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में जिलेभर के सभी स्कूलों में एंटी ड्रग, कॅरिअर काउंसलिंग, एंटी रैगिंग, यौन उत्पीड़न सहित अन्य कमेटियों का गठन किया गया है, लेकिन कुछेक स्कूलों में पिछले दो से तीन वर्षों से कमेटियों में नए अध्यापक सदस्यों को शामिल नहीं किया गया है, जिसके चलते अध्यापक कमेटियों के कार्य में भागीदारी देने में असमर्थ हैं। ऐसे में सभी अध्यापकों को कमेटियों के साथ जोड़ने के लिए विभाग ने निर्देश जारी किए हैं।

कोट

जिलेभर के स्कूल प्रमुखों में नए शैक्षणिक सत्र में नए सिरे से कमेटियों का गठन किया जाएगा। कमेटियों में सभी अध्यापकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। -डॉ. एमआर चौहान, उपनिदेशक, उच्चतर शिक्षा विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article