फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Government should restore old pension: Union

पुरानी पेंशन बहाल करे सरकार : संघ

Thu, 18 Mar 2021 12:40 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Government should restore old pension: Union
भोरंज के एनपीएसईए कर्मचारियों विरोध प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद सेवानिवृत्त सर्व कर्मचारी संघ ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों को सरकार और बोर्ड के समक्ष रखने का निर्णय लिया है। संघ ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवारत कर्मचारियों की तर्ज पर विद्युत भत्ता दिया जाए। मई 2003 के बाद जो कर्मचारी सेवा में आए हैं और अब सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इन कर्मचारियों को वर्ष 2003 से पूर्व की तर्ज पर पुरानी पेंशन दी जाए। इस संबंध में संघ ने बुधवार को बैठक का आयोजन किया।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष देव राज शर्मा ने की। बैठक में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। बैठक को हेम राज अतिरिक्त महासचिव केंद्रीय कार्यकारिणी, प्रकाश चंद शर्मा, ललित कुमार, इकाई प्रधान वीरी सिंह व इकाई महासचिव अजीत सिंह आदि ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक को संबोधित किया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बच्चों को विद्युत बोर्ड में नौकरी के लिए 15 प्रतिशत कोटा आरक्षित किया जाए। मेडिकल भत्ता के लिये सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ऑप्शन का मौका दिया जाए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को विद्युत बोर्ड के विश्रामगृह में रहने की सुविधा प्रदान की जाए। विद्युत बोर्ड में फिजूल खर्ची पर अंकुश लगाया जाए। प्रदेश अध्यक्ष देव राज शर्मा ने सरकार और विद्युत प्रबंधक वर्ग से आग्रह किया कि उपरोक्त मांगों पर अति शीघ्र गौर किया जाए। अन्यथा प्रदेश राज्य विद्युत परिषद सेवानिवृत्त सर्व कर्मचारी संघ संघर्ष के लिए मजबूर हो जाएगा। इसकी सारी जिम्मेवारी सरकार और विद्युत प्रबंधक वर्ग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed