फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Government should declare the examination of Shastri teachers soon

शास्त्री अध्यापकों की परीक्षा जल्द घोषित करे सरकार

Sat, 05 Jun 2021 07:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश सरकार अध्यापकों के रिक्त पदों को भरने के लिए गंभीर नहीं है। यह आरोप लगाते हुए शास्त्री अध्यापकों की भर्ती में शामिल अभ्यर्थियों ने लगाए हैं। उनका कहना है कि भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है, लेकिन सरकार की मंशा अभी बेरोजगारों को रोजगार देने की नहीं लग रही है। जबकि उच्च न्यायालय ने भी शास्त्री अध्यापकों के सिर्फ 10 पदों को रिक्त रखने और अन्य सभी पदों को भरने का आदेश भी दे दिया है। इस सबके बावजूद प्रदेश सरकार शास्त्री अध्यापकों की बैच वाइज भर्ती का परिणाम निकालने में नाकाम रही है।
विज्ञापन

शास्त्री अध्यापकों की भर्ती में शामिल हुए अभ्यर्थियों में संजीव कुमार, आशीष शर्मा, मनोज कुमार, संदीप कुमार, अवनीश शर्मा, अजय शर्मा, जगजीत सिंह, हरीश शर्मा, शिव कुमार, दीपक शर्मा, अनिल कुमार, सतीश शर्मा, दिनेश कुुमार, संजय कुमार, ऊषा कुमारी, निशा, शशि वाला, रजनी शर्मा, अनीता शर्मा, कविता शर्मा, प्रियंका का कहना है कि शास्त्री अध्यापक बैच वाइज भर्ती प्रक्रिया का परिणाम नहीं निकाला गया है। इस वजह से बेरोजगार अभ्यर्थी तनावग्रस्त हो रहे हैं। उन्होंने सरकार और विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द शास्त्री अध्यापकों की भर्ती का परिणाम निकालकर अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed