फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Government schemes will reach people through Maha Quiz: Kanwar

महाक्विज से जन-जन तक पहुंचेंगी सरकारी योजनाएं: कंवर

Sun, 05 Jun 2022 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Government schemes will reach people through Maha Quiz: Kanwar
कृषि विज्ञान केंद्र बड़ा नादौन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन(हमीरपुर)। ग्रामीण विकास, पंचायतीराज एवं कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि ‘जन भागीदारी से सुशासन, हिमाचल का महा क्विज’ के माध्यम से प्रदेश और केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचेंगी और सभी पात्र लोग इनका भरपूर लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र बड़ा में ‘जनभागीदारी से सुशासन, हिमाचल का महा क्विज’ के राउंड-3 के उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों-बागवानों को संबोधित करते हुए वीरेंद्र कंवर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित महा क्विज का तीसरा राउंड 18 जून तक चलेगा। महा क्विज के पहले राउंड में महिला सशक्तीकरण, दूसरे राउंड में उद्योग और तीसरे चरण में किसान-बागवानों के उत्थान पर फोकस किया जा रहा है।
विज्ञापन

कंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जीडीपी में आज भी कृषि क्षेत्र का योगदान लगभग 13.6 फीसदी है। प्रदेश के एक लाख 70 हजार से अधिक किसान प्राकृतिक खेती जुड़ चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हिमाचल की सराहना करते हुए केंद्रीय बजट में प्राकृतिक खेती के लिए 1500 करोड़ का प्रावधान किया है। अब हिमाचल के किसान अन्य राज्यों के किसानों को भी प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण देंगे। प्रदेश सरकार की पहल पर राज्य में हींग और केसर की खेती के प्रयोग सफल हुए हैं। इसी तर्ज पर अब दालचीनी की खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। आईएचबीटी के सहयोग से किसानों को लगभग 40 हजार पौधे दिए जाएंगे। कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़े जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार और एडीबी की मदद से 1825 करोड़ रुपये की एचपी शिवा परियोजना आरंभ की गई है। इसी सीजन में 400 हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण किया जाएगा। इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने स्वयं सहायता समूह मझोट, धरबियाल और अखिल स्वयं सहायता समूह को सब्जियों के भंडारण के लिए सब्जी कोटी भी भेंट की। उन्होंने प्रगतिशील किसानों को पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कृषि विभाग के निदेशक एनके धीमान, कृषि विकास अधिकारी डॉ. सोनिया मिन्हास, डॉ. अंकुश, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वंदना योगी, नादौन भाजपा मंडल अध्यक्ष कैप्टन हरदयाल सिंह, किसान मोर्चा के हुकम सिंह बैंस, प्रभात चौधरी, एसडीएम विजय धीमान, कृषि उपनिदेशक अतुल डोगरा, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. चमन लाल चौहान और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

महा क्विज में जीत सकते हैं 51 हजार रुपये तक का नकद इनाम
ऑनलाइन आयोजित की जा रही इस महा क्विज का शुभारंभ 11 मई को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया था। इसमें भाग लेने के इच्छुक लोगों को हिमाचल प्रदेश सरकार के पोर्टल माई गांव हिमाचल पर रजिस्ट्रेशन करवानी होगी। महा क्विज के कुल आठ राउंड होंगे। पहला राउंड संपन्न हो चुका है। दूसरा राउंड अभी जारी है, जो 7 जून तक चलेगा। हर राउंड में अव्वल प्रदर्शन करने वाले एक हजार प्रतिभागियों को 1-1 हजार रुपये के नकद इनाम मिलेगा। सभी राउंड खत्म होने के बाद प्रथम स्थान हासिल करने वाले विजेता को 51 हजार रुपये, दूसरा स्थान हासिल करने वाले को 21 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहे प्रतिभागी को 11,000 रुपये बतौर इनाम राशि मिलेगी। क्विज के हर राउंड में संबंधित विषय पर चल रही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से जुड़े 10 सवाल हिंदी या अंग्रेजी में पूछे जा रहे हैं। इन सवालों का जवाब ढाई मिनट में देना पड़ता है। इसके बाद क्विज का पेज बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed