फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   government official's office

सरकारी अधिकारी को धमकाने पर फंसा भाजपा नेता

Thu, 13 Oct 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में एक सरकारी अधिकारी को धमकाने के मामले में भाजपा नेता पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद कार्यालय सुजानपुर में हुई भाजपा के पूर्व पदाधिकारी और कार्यकारी अधिकारी की तीखी नोकझोंक को लेकर मामला पुलिस में पहुंच गया है। कार्यकारी अधिकारी ने पूर्व भाजपा पदाधिकारी के खिलाफ सरकारी कार्यालय के समय बिना वजह बहस और तंग करने का आरोप लगाया है।

नगर परिषद सुजानपुर हमेशा किसी न किसी मुद्दे को लेकर चर्चा में रही है। चाहे मुद्दा अविश्वास प्रस्ताव का हो, तबादले का हो या विकास कार्यों को लेकर। नप के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि बीते बुधवार को जब 11:30 बजे के करीब अपने कार्यालय के कमरे में कामकाज कर रहे थे तो उसी समय भाजपा के एक पूर्व पदाधिकारी ने आकर उन पर एक सरकारी कार्यालय के नक्शे को तुरंत पास करने का दबाव बनाया, जबकि उस पूर्व पदाधिकारी का उस कामकाज से कोई भी लेना देना नहीं। इसके अलावा तू-तू, मैं-मैं पर उतर आया और गाली गलौज किया। इससे उन्हें मानसिक ठेस पहुंची है। सरकारी कार्यालय में बहसबाजी के कारण कामकाज भी प्रभावित हुआ। इसी को लेकर पुलिस में शिकायत पत्र देकर जांच की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने बताया कि पुलिस में शिकायत पत्र आया है। पुलिस गहन छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed