फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Government High School Jeevani winner in volleyball competition

Hamirpur (Himachal) News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में राजकीय उच्च पाठशाला जीवाणी विजेता

Sun, 08 Oct 2023 01:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Government High School Jeevani winner in volleyball competition
धनेटा स्कूल में जिला स्तरीय अंडर-17 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर विजेता टीम के सम्मानि
धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा में आयोजित अंडर-17 और अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। समापन पर एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ी छात्राओं को निरंतर मेहनत करने और पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य राजकुमार सिंह और एडीपीओ सुनील कपिल ने कहा कि तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं में वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, चेस, बैडमिंंटन, रेसलिंग प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें 40 स्कूलों से 400 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अंडर-17 वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में राजकीय उच्च पाठशाला जीवाणी विजेता और राजकीय कन्या उच्च विद्यालय धनेटा उपविजेता, कबड्डी में राजकीय उच्च पाठशाला भवराण विजेता और बी स्टार पब्लिक स्कूल नाल्टी उपविजेता रहा। बैडमिंटन में राजकीय उच्च पाठशाला चकमोह विजेता और बीबीएन चकमोह उपविजेता रहा। अंडर-19 वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नादौन विजेता और जीवाणी स्कूल उपविजेता रहा। कबड्डी में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर विजेता और सुजानपुर स्कूल उपविजेता रहा। उन्होंने कहा कि राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 27 से 30 अक्तूबर तक सोलन में होगी। (समाचार: बवीता चंदेल)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed