फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Government buses gasped midway, passengers remained in trouble at night

बीच रास्ते हांफ गईं सरकारी बसें, रात को मुश्किल में रहे मुसाफिर

Thu, 21 Apr 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Government buses gasped midway, passengers remained in trouble at night
कांगू में सड़क किनारे खड़ी एचआरटीसी की बस। - फोटो : Hamirpur-HP
रंगस (नादौन)। तकनीकी खराबी की वजह से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें आए दिन बीच रास्ते खड़ी हो रही हैं। हमीरपुर से दिल्ली रूट पर रवाना एचआरटीसी बस का इंजन कांगू कस्बे में, जबकि जालंधर से हमीरपुर आ रही लांग रूट की बस का गियर जोलसप्पड़ में खराब हो गया। इस वजह से इन दोनों बसों में रात को सफर करने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

एचआरटीसी की हमीरपुर डिपो की बस मंगलवार शाम को हमीरपुर से दिल्ली वाया कांगू धनेटा रूट पर रवाना हुई थी। महज 20 किलोमीटर का सफर तय करते ही कांगू कस्बे के पास अचानक तकनीकी खराबी आने से यह बस बीच सड़क में खड़ी हो गई। इस बस में सफर करने वाले यात्रियों का रात के समय मुश्किलों का सामना करना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों में अनिल राणा, मिलाप चंद, सुखलाल आदि ने बताया कि बस के खराब होने पर सवारियों को काफी देर तक दूसरी बस का इंतजार करना पड़ा। जबकि, जालंधर से हमीरपुर आ रही बस रात आठ बजे जोलसप्पड़ में खराब हो गई। यात्रियों को पीछे से आ रही एक निजी बस में हमीरपुर भेजा गया।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि एक ओर तो सरकार महिलाओं को एचआरटीसी की बसों में 50 फीसदी किराया माफ करने की बात कर रही है, दूसरी ओर एचआरटीसी की बसों की वर्तमान स्थिति बड़ी ही खस्ता है। एचआरटीसी में बरसों पुरानी खटारा बसों को मजबूरन दौड़ना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में एचआरटीसी के उपमंडलीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने बताया कि हमीरपुर से दिल्ली वाया कांगू धनेटा जाने वाली बस रात को खराब हुई थी। निगम की ओर से कांगू में रात्रि ठहराव के लिए रुकने वाली बस के माध्यम से सवारियों को ऊना बस स्टैंड तक भेजने की व्यवस्था की गई थी। उसके आगे चंडीगढ़ से हमीरपुर वाया ऊना एचआरटीसी की ही हमीरपुर डिपो की बस नियमित तौर पर चलती है। ऊना से आगे दिल्ली के लिए उसी बस में जाने की सवारियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करके सुविधा मुहैया करवा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed