{"_id":"652adc39d4d47ccfb501878b","slug":"gold-medal-winning-international-player-welcomed-in-hamirpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1008-11223-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: स्वर्ण पदक विजेता अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी का हमीरपुर में स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: स्वर्ण पदक विजेता अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी का हमीरपुर में स्वागत
विज्ञापन
बाल स्कूल हमीरपुर में स्वर्ण पदक विजेता अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुषमा शर्मा जिलाभर के कबड्डी खिला
हमीरपुर। एशियन गेम्स के दौरान कबड्डी प्रतियोगिता में देश को स्वर्ण पदक दिलाने वाली खिलाड़ी सुषमा शर्मा का शनिवार को हमीरपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। बाल स्कूल हमीरपुर में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सुषमा के स्वागत को लेकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाभर के कबड्डी खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी एवं कबड्डी कोच पूर्ण सिंह कटोच, स्कूल अध्यापकों ने सुषमा शर्मा को सम्मानित किया।
सुषमा शर्मा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर से प्राप्त की है। इस दौरान वह बाल स्कूल हमीरपुर के मैदान में कबड्डी का अभ्यास करती थीं। कबड्डी अभ्यास के दौरान उन्होंने कबड्डी कोच पूर्ण चंद कटोच से कबड्डी की बारीकियां सीखीं। वर्तमान में कबड्डी कोच पूर्ण सिंह कटोच जिला हमीरपुर में जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। कार्यक्रम के दौरान सुषमा शर्मा ने खिलाड़ियों से संवाद किया और उन्हें देश के लिए खेलने के लिए प्रेरित किया। सुषमा शर्मा ने कहा कि उनकी इस कामयाबी के पीछे उनके कोच संजीव ठाकुर और परिजनों का सहयोग रहा है। सुषमा शर्मा ने कहा कि यह उनके लिए गौरव का विषय है कि जिस स्कूल में उन्होंने शिक्षा ग्रहण की है वहां पर उन्हें सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने पर गौरव महसूस हो रहा है। सुषमा शर्मा ने केंद्र सरकार के खेल के क्षेत्र में किया जा रहे प्रयासों को सराहा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सरकार की तरफ से खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को इनामी राशि तीन करोड़ रुपये दी जा रही है। प्रदेश सरकार को भी इस पर विचार करना चाहिए और इनामी राशि को बढ़ाया जाना चाहिए।
इस दौरान जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी हमीरपुर पूर्ण सिंह कटोच ने कहा कि हिमाचल की बेटी ने दुनिया भर में प्रदेश और देश का नाम चमकाया है। उन्होंने कहा कि यह बेटी अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा स्रोत हैं। एक कोच के तौर पर वह चाहते हैं कि सुषमा ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में भी देश के लिए स्वर्ण पदक लाए।
विज्ञापन
बाक्स:
सुषमा शर्मा के कोच संजीव ठाकु र ने कहा कि देश और प्रदेश के लिए बेटी ने स्वर्ण पदक जीता है यह प्रदेश के अन्य खिलाडिय़ों के लिए भी बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को इन खिलाडिय़ों की मांगों पर गौर करना चाहिए। हिमाचल में सरकार को इस तरह के खेल नीति लानी चाहिए जिससे खेलों को अधिक बढ़ावा मिल सके। राज्य सरकार से जो खिलाडिय़ों की मांग है उन मांगों को भी पूरा किया जाना चाहिए।
(समाचार: बवीता चंदेल)