फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Get e-KYC done before May 30, ration card holders: Banik

30 मई से पहले ई-केवाईसी करवाएं राशन कार्ड धारक : बनिक

Fri, 13 May 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने राशनकार्ड डाटा और आधार डाटा का मिलान एवं पुष्टि करने के बाद प्रमाणिक डाटा तैयार करने के उद्देश्य से राशनकार्ड धारकों की ई-केवाईसी का कार्य आरंभ किया है। यह कार्य 30 मई तक पूरा किया जाना है। जिला हमीरपुर में विभिन्न श्रेणियों के 1,47,167 राशन कार्ड धारक हैं। इन सभी उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जाएगी। प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य को अपना राशन कार्ड अथवा आधार नंबर उचित मूल्य की दुकान के विक्रेता को दिखाकर दुकान में उपलब्ध पॉश मशीन में दिख रहे राशनकार्ड डाटा व आधार डाटा को चेक कर मिलान व पुष्टि करनी होगी।
विज्ञापन

इस प्रक्रिया में राशन कार्ड सदस्य का पॉश मशीन में अंगुठे का निशान भी लिया जाना है। यदि आधार डाटा सही नहीं है या अंगुठे का निशान नहीं लग रहा है तो आधार केंद्र पर डाटा दुरुस्त करवाना होगा या अंगुठे का निशान अपडेट करवाना होगा। उपायुक्त देबश्वेता बनिक ने बताया कि आधार और राशन कार्ड डाटा का मिलान हो जाता है तो राशन कार्ड सदस्य की ई-केवाईसी पूर्ण मानी जाएगी। जिले के विभागीय निरीक्षकों एवं सभी 297 उचित मूल्य की दुकानों के विक्रेताओं को ई-केवाईसी कार्य करने के लिए प्रशिक्षित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed