{"_id":"613e40b48ebc3ef9761d3f85","slug":"genmanch-programme-hamirpur-hp-news-sml3836270134","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री जी बेटे का हुआ है ऑपरेशन, सहकारी सभा का सचिव नहीं दे रहा एफडी के पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री जी बेटे का हुआ है ऑपरेशन, सहकारी सभा का सचिव नहीं दे रहा एफडी के पैसे
विज्ञापन
कांगू में जनमंच कार्यक्रम के दौरान मंच पर बैठीं मंत्री सरवीण चौधरी व अन्य।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगू (हमीरपुर)। समय सुबह नौ बजे, स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगू। बारिश के बीच लोग जनमंच कार्यक्रम के लिए इकट्ठा हो रहे हैं। मैदान में लगाई कुर्सियां भीग गई हैं। इस कारण प्रशासन ने कर्मचारियों को कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के हाल में करने के निर्देश दिए। साढ़े नौ बजे हॉल के डेस्कों पर लोग बैठे हुए हैं और मंत्री के आगमन व कार्यक्रम के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
दस बजे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी कांगू स्कूल में पहुंची। इस दौरान उनके साथ एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री और जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा सहित अन्य मौजूद हैं। मंत्री ने स्कूल के बरामदे में लगी विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। साढ़े दस बजे हाल में पहुंचीं और कार्यक्रम शुरू हुआ। जनमंच में सबसे पहली समस्या उद्यान विभाग से संबंधित आई। शिकायतकर्ता ने बोला कि मनरेगा के तहत पौधे नहीं मिले हैं। इस पर मंत्री ने उद्यान विभाग के अधिकारी को मंच पर बुलाकर इस समस्या का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के पहले घंटे में 15 शिकायतें रखी गईं। डेढ़ बजे तक चले जनमंच कार्यक्रम में आठ पंचायतों की कुल 33 शिकायतें पंजीकृत हुईं। इनमें से अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। शिकायतों में उद्यान विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, सहकारिता विभाग, श्रम विभाग, लोक निर्माण विभाग व बिजली की समस्याएं मुख्य रहीं। एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने जनता का भारी संख्या में पहुंचने पर अभिवादन करते हुए कहा कि बरसात के बावजूद लोगों ने जो उत्साह दिखाया है वह काबिलेतारीफ है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा यह जनमंच कार्यक्रम आम जनता की समस्याओं को हल करने के लिए मील का पत्थर साबित हुआ है। यह ऐसा कार्यक्रम है जहां सभी विभाग एक छत के नीचे आम जनता के लिए उपलब्ध होते हैं। उन्होंने पंचायत मालग के निवासी राजवीर को सेना मेडल मिलने पर उनकी माता सुनीता देवी को सम्मानित किया। इस अवसर पर उपायुक्त देवश्वेता बनिक, बाल आयोग की अध्यक्ष बंदना योगी, पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा, जिला परिषद चेयरमैन बबली देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
लोगों की शिकायतें
सहकारी सभा का सचिव नहीं कर रहा एफडी का भुगतान: प्रताप
बेहा निवासी प्रताप सिंह ने सहकारी सभा में की गई अपनी एफडी की अवधि पूर्ण होने पर भी सचिव द्वारा भुगतान न करने की शिकायत की। प्रताप सिंह ने बताया कि उनके बेटे के दिल का ऑपरेशन हुआ है पैसे की जरूरत है, परंतु पैसे नहीं मिल रहे हैं। इस पर मंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए तुरंत भुगतान करने का आदेश दिया व निरीक्षक सहकारी सभाएं को इस मामले की छानबीन के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
छह सालों से लापता माता का नहीं लगा सुराग: देवराज
ग्राम पंचायत बूणी के घरठूं गांव के देवराज शर्मा ने छह वर्ष से लापता उनकी 80 वर्षीय माता के न मिलने की शिकायत की। इस पर मंत्री ने थाना प्रभारी नीरज राणा से पूछा तो उन्होंने कहा कि अब तक उनके विषय में कोई भी जानकारी नही मिल पाई है। मंत्री ने जल्द उनको ढूंढने के निर्देश दिए।
कमल किशोर ने सड़क की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
मालग निवासी कमल किशोर ने कांगू डिस्पेंसरी का दर्जा बढ़ाने की मांग की। साथ में कांगू में सड़क चौड़ी होने के बाद उसकी गुणवत्ता पर प्रश्न उठाए। उन्होंने ट्रैफिक की समस्या के लिए होमगार्ड तैनाती करने, पानी की समस्या, बिजली के कट की समस्या, पंचायत द्वारा गेस्ट रूम की व्यवस्था तथा बाहर से आने वाले व्यक्तियों के दस्तावेज चेक करने की मांग उठाई। मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन समस्याओं व मांगों के समाधान के निर्देश दिए।
बॉक्स-
25 कारीगरों को बांस किट, 10 लड़कियों को दिए 31-31 हजार
मंत्री सरवीण चौधरी ने 25 कारीगरों को उद्योग विभाग की ओर से बांस किट प्रदान किए। उन्होंने 10 गरीब लड़कियों की शादी के लिए शगुन योजना के तहत 31-31 हजार रुपये, बेटी है अनमोल योजना की 5 लाभार्थी कन्याओं को 12-12 हजार रुपये की एफडी के दस्तावेज और चार महिलाओं को गृहिणी सुविधा योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किए। सरवीण चैधरी ने प्रधानमंत्री मत्स्य पालन योजना के पांच लाभार्थियों को मोटरसाइकिल और आइस बॉक्स भी भेंट किए। जनमंच के दौरान स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों ने 133 लोगों, आयुष चिकित्सकों ने 110 और होम्योपैथिक चिकित्सकों ने 39 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। 31 लोगों के दांतों की भी जांच की गई।