{"_id":"6ac54efeae0f41e3ed0e3dae","slug":"garbage-pile-near-taxi-stand-drivers-troubled-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-211014-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: टैक्सी स्टैंड के समीप कूड़े का ढेर, चालक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: टैक्सी स्टैंड के समीप कूड़े का ढेर, चालक परेशान
Wed, 07 Oct 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। टौणी देवी टैक्सी स्टैंड के समीप फैला कूड़ा टैक्सी चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। कुछ लोग खुले में कूड़ा फेंक रहे हैं, जिससे टैक्सी स्टैंड के आसपास गंदगी का आलम है। हालात यह हैं कि टैक्सी चालकों को स्वयं कूड़ा उठाकर सफाई करनी पड़ रही है।
टैक्सी चालकों राजकुमार, सुरजीत सिंह और प्यार चंद ने बताया कि टैक्सी स्टैंड के आसपास लोग मनमाने ढंग से कूड़ा फेंक देते हैं। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि टैक्सी स्टैंड के समीप उचित स्थान पर कूड़ेदान स्थापित किया जाए, ताकि लोग खुले में कूड़ा न फेंकें और क्षेत्र को साफ-सुथरा रखा जा सके। संवाद