फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Garbage is being collected in the city after half a day

Hamirpur (Himachal) News: शहर में आधे दिन बाद उठ रहा कचरा

Fri, 19 Sep 2025 06:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 19 Sep 2025 06:45 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर के वार्डों में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है। सफाई कर्मचारी आधे दिन तक कूड़ा नहीं उठा रहे हैं। इससे वार्डों के साथ बाजार में आने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। निगम की ओर से वार्डों के साथ बाजार में कचरा उठाने का समय सुबह 9:00 बजे तय किया है लेकिन कर्मचारी अपनी मर्जी के अनुसार वार्डों में कचरा उठा रहे हैं जिससे चारों ओर गंदगी फैलने का खतरा बना हुआ है। बीते एक सप्ताह से शहर में सफाई को लेकर यही हाल है। निगम की ओर से सफाई व्यवस्था को लेकर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शहर से लेकर वार्डों में डोर-टू-डेार कूड़ा अभियान लगातार फेल होता जा रहा है। लोगों के कूड़ा शुल्क देने पर भी सफाई कर्मचारी अपनी मर्जी से आधे दिन बाद कूड़ा उठा रहे हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। शहर में कभी सुबह 11 बजे तो कभी दोपहर एक बजे कूड़ा उठाया जा रहा है। समय पर कूड़ा न उठाने से पशु और आवारा कुत्ते यहां जगह-जगह कूड़े के ढेर में मुंह मार रहे हैं। पूर्व में बारिश के कारण कचरा उठाने में देरी हो रही थी लेकिन अब मौसम साफ होने के बाद भी लापरवाही बरती जा रही है। शहरवासियों ने नगर निगम से शहर में नियमित रूप से सफाई करवाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


बारिश के कारण कर्मचारियों को कचरा उठाने में परेशानी हो रही है। कर्मचारियों को सुबह 9:00 बजे तक वार्डों से कचरा उठाने के निर्देश दिए हैं ताकि साफ सफाई बनी रहे।
विज्ञापन

-राम प्रसाद, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed