{"_id":"69a49552119e95d8080eb83a","slug":"friends-umbrella-flew-from-the-sky-and-returned-to-the-flights-sujanpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-185335-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मितरां दी छतरी तों उड़ गई अंबरा ते लौनी ए उडारियां पर झूमा सुजानपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मितरां दी छतरी तों उड़ गई अंबरा ते लौनी ए उडारियां पर झूमा सुजानपुर
Mon, 02 Mar 2026 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या मशहूर पंजाबी गायक बब्बू मान और हिमाचल प्रदेश पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा ‘हॉरमनी ऑफ पाइन्स’ के नाम रही। इनके अलावा हिमाचल प्रदेश के कई स्टार कलाकारों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शिरकत की। स्टार कलाकारों ने मंच पर पहुंचते ही समां बांध दिया। हार्मनी ऑफ द पाइन्स की टीम 9:30 बजे स्टेज पर पहुंची। उन्होंने मंच पर आते ही सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे, जय हो, जय हो... सहित अन्य गानों पर प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंच पर बुलाकर उनके साथ फोटो के लिए और डांस कर सबका दिल जीत लिया।
इसके उपरांत रात 10 बजकर 20 मिनट पर स्टार कलाकार बब्बू मान ने एक से बढ़कर एक गाने पेश कर दर्शकों को खूब नचाया। उन्होंने मैं वेडे बीच लगाया एक नीम दा बूटा, मैं पिंगा पाईयां मेनू दे दे जुटा... गाने से शुरुआत की। इसके बाद किसी नाग ने ताजी कुंज उतारी, जीवें अंबारा ते पंछी लौण उड़ारी, सौण दी चड़ी लगी नी सौण दी चड़ी, मित्रां दी छतरी तों उड़ गई अंबरा ते लौनी ए उडारियां समेत अन्य कई गाने प्रस्तुत कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उनके गानों पर विशेषकर, युवाओं ने देर रात तक खूब डांस किया।
विज्ञापन
इन कलाकारों भी दी प्रस्तुति
इससे पहले, मशहूर पहाड़ी गायक ठाकुर दास राठी, हिमाचली स्टार नितिश राजपूत, शिल्पा सरोच, अभिज्ञा बैंड, एनआईटी बैंड और हिमाचली लोक कलाकारों ने भी दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
बॉक्स
आकाशीय लालटेन की रोशनी से जगमगाया आसमान
शाम होते ही टीहरा के ऐतिहासिक किले से राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव के आयोजन स्थल चौगान की ओर आकाशीय लालटेन उड़ाई गईं, जिससे सुजानपुर का आसमान इन आकाशीय लालटेन की रोशनी से जगमगा उठा। उत्सव के उद्घाटन अवसर पर इस अदभुत दृश्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े।