फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Free WiFi facility in the district library has been closed for eight months, preparing for exams has become difficult

Hamirpur (Himachal) News: जिला पुस्तकालय में फ्री वाईफाई की सुविधा आठ माह से बंद, परीक्षाओं की तैयारी करना हुआ मुश्किल

Sun, 14 Sep 2025 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 14 Sep 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Free WiFi facility in the district library has been closed for eight months, preparing for exams has become difficult
जिला पुस्तकालय हमीरपुर। संवाद - फोटो : जिला न्यायालय में लगी राष्ट्रीय लोग अदालत में मौजूद वादकारी।
हमीरपुर। जिला पुस्तकालय हमीरपुर की कंप्यूटर लैब में अभ्यर्थी बिना इंटरनेट सुविधा के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने को मजबूर हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए स्थापित कंप्यूटर लैब में पिछले आठ माह से इंटरनेट सेवा बंद है।
विज्ञापन

इससे अभ्यर्थियों को महंगे दामों पर इंटरनेट सुविधा के लिए रिचार्ज करवाना पड़ रहा है। जिला प्रशासन की ओर से अभ्यर्थियों की मांग पर पुस्तकालय में कंप्यूटर लैब की सुविधा प्रदान की गई है, ताकि किताबों के साथ-साथ अभ्यर्थी ऑनलाइन देश विदेश की पुस्तकों को आसानी से पढ़ सकें। इंटरनेट सुविधा का कार्यभार हिम स्वाइन कंपनी के पास था। कंपनी ने टेंडर समाप्त होते ही ब्रॉड बैंड कनेक्शन को हटा लिया है, जिससे अब इंटरनेट सेवा बंद हो गई है।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों में साहिल, अक्षय, दीक्षा, शिवानी, अर्पित, आंचल ने कहा कि जिला पुस्तकालय में मंडी, बिलासपुर सहित अन्य जिलों से सैकड़ों युवा पढ़ाई करने पहुंचते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए शुरू की गई कंप्यूटर लैब वर्तमान में औपचारिकता तक सीमित रह गई है। कंप्यूटर होने के बाद भी अभ्यर्थी लैब का सही तरीके से प्रयोग नहीं कर पा रहे हैं। समस्या के बारे में पुस्तकालय प्रबंधन के साथ निरीक्षण के दौरान पहुंचे जिला उपायुक्त का अवगत करवाया गया है, लेकिन अभी तक कोई भी कार्य नहीं हो रहा है। ऐसे अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोटस
कंप्यूटर लैब में बंद इंटरनेट की समस्या के बारे में उपायुक्त को अवगत करवाया है। वर्तमान में लैब में अभ्यर्थी अपने मोबाइल से इंटरनेट जोड़कर पढ़ाई कर रहे हैं। लैब में पढ़ाई के लिए समय निर्धारित किया गया है।

-कश्मीर चंद, जिला पुस्तकालय प्रभारी

पुस्तकालय का निरीक्षण किया है। प्रभारी की ओर से दो लाख रुपये के बजट की मांग की गई है। पुस्तकालय शिक्षा विभाग के अधीन आता है। ऐसे में जिला प्रशासन की ओर संचालन को लेकर दस्तावेज प्रभारी से मांगे गए है। समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।
-अमरजीत सिंह, डीसी हमीरपुर

जिला पुस्तकालय हमीरपुर। संवाद

जिला पुस्तकालय हमीरपुर। संवाद- फोटो : जिला न्यायालय में लगी राष्ट्रीय लोग अदालत में मौजूद वादकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed