फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Four-room house collapsed due to rain, utensils-furniture buried

बारिश से चार कमरों का मकान जमींदोज, बर्तन-फर्नीचर दबे

Thu, 11 Aug 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Four-room house collapsed due to rain, utensils-furniture buried
झनिक्कर में जमींदोज हुआ चार कमरों का मकान और साथ में निर्माणाधीन मकान के पिल्लर हुए क्षतिग्रस्त? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में बुधवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने खूब कहर ढाया है। टौणीदेवी तहसील के तहत झनिकर में ज्योति स्वरूप पुत्र देशराज और घनश्याम पुत्र देशराज के चार कमरों का मकान जमींदोज हो गया। मकान गिरने से मलबे के नीचे चारपाई, सोफा सेट, कुर्सियां, रसोई के बर्तन, कपड़े और अन्य सामान दब गया।
विज्ञापन

ज्योति स्वरूप ने इसी मकान के साथ नये मकान का काम शुरू किया था, लेकिन पुराने मकान के गिरने से नए मकान के दो पिल्लर क्षतिग्रस्त हो गए। साथ में रखी 70 बोरी सीमेंट, 600 स्लेट, खिड़की, दरवाजे, चौखट और अन्य निर्माण सामग्री भी मलबे के नीचे दब गई। मौके पर पहुंचे राजस्व विभाग के पटवारी ने 80 हजार रुपये का नुकसान आंका है। वहीं, कमलजीत पुत्र कमला देवी गांव बडैहर का मकान और गोशाला को नुकसान पहुंचा है। नादौन विधानसभा के किटपल में विमला देवी की गोशाला ढह गई। इससे उसे 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। विधानसभा क्षेत्र बड़सर के तहत राजेश कुमार पुत्र बसंत राम गांव पाहलू उपतहसील भोटा की गोशाला क्षतिग्रस्त होने से 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ। उधर, जिला राजस्व अधिकारी देवी राम ने कहा कि जिले में बारिश से दो मकान और कुछ गोशालाओं को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

बाक्स:
अभी तक जिले में 44.73 करोड़ का नुकसान
जिला हमीरपुर में इस बरसात में अभी तक 44.73 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। सर्वाधिक लोक निर्माण विभाग को 25 करोड़, जलशक्ति विभाग को 19.26 करोड़, बिजली बोर्ड को 22.52 लाख रुपये का नुकसान शामिल है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अभी तक तीन मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से 2.80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जबकि, 26 कच्चे मकानों और 5 पक्के मकानों को आंशिक नुकसान हुआ है। जिले में तीन दुकानों को 1.43 लाख रुपये का नुकसान अभी तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed