{"_id":"66bb499119132a5576094365","slug":"four-big-health-camps-will-be-organized-hiv-bp-will-be-tested-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-133517-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: चार बड़े स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे, एचआईवी-बीपी की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: चार बड़े स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे, एचआईवी-बीपी की होगी जांच
विज्ञापन
टौणी देवी, सुजानपुर, बड़सर और नादौन ब्लॉक में लगेंगे कैंप
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। एचआईवी जांच सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग सभी लोगों की स्क्रीनिंग करेगा। इंटेंसिफाइड (सघन) हेल्थ मिशन के तहत जिले में चार बड़े स्वास्थ्य कैंप लगाए जाएंगे। ब्लॉक स्तर पर इन कैंपोंं का आयोजन होगा। शीघ्र ही इन कैंपों के लिए तिथि भी निर्धारित की जाएगी। इन कैंपों में लोगों के बीपी, शूगर, हेपेटाइटिस बी और सी, हड्डी रोग आदि बीमारियों की भी जांच होगी। वहीं, एचआईवी-एड्स को रोकने के लिए प्रदेश भर में अभियान चलाया गया है। लोगों को इन कैंपों में एचआईवी-एड्स से किस तरह बचा सकता है और इसका इलाज क्या है, इस बारे में चिकित्सकों की ओर से बताया जाएगा। हर क्षेत्र से लोग इन कैंपों में आ सकें, इसके लिए आशा कार्यकर्ता को लोगों को सूचित करने के लिए कहा जाएगा। बीपी, शूगर के मरीजों की जांच समय पर हो सके और उन्हें समय पर इलाज मिले इसके लिए भी इन कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में ही लोगों को मुफ्त दवाइयों का आवंटन भी किया जाएगा। चार स्वास्थ्य खंडों में इन कैंपों का आयोजन होगा। टौणी देवी, सुजानपुर, बड़सर और नादौन ब्लॉक में कैंप लगाए जाएंगे। इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण ने कहा कि सघन हेल्थ मिशन के तहत जिले में चार बड़े स्वास्थ्य कैंपों का आयोजन किया जाएगा। शीघ्र ही इनकी तिथियां भी निर्धारित की जाएंगी।