फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Forest Minister Rakesh made a courtesy call on Dhumal

वन मंत्री राकेश ने धूमल से की शिष्टाचार भेंट

Fri, 01 Apr 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Forest Minister Rakesh made a courtesy call on Dhumal
पूर्व सीएम धूमल के पांव छुकर आशीर्वाद लेते वन मंत्री राकेश पठानिया। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। चुनावी वर्ष में भाजपा नेता फिर से पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात करने लगे हैं। शुक्रवार को हिमाचल के वन एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया प्रेम कुमार धूमल से मिलने गांव समीरपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री से लंबी बातचीत की। हालांकि, इसे एक शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, लेकिन चुनावी वर्ष में इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

बीती पांच मार्च को केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल भी अपने परिवार सहित समीरपुर आए थे। हालांकि प्रह्लाद पटेल के धूमल के साथ लोकसभा के समय के व्यक्तिगत संबंध हैं और इन संबंधों के चलते ही वह यहां आए थे, लेकिन गत दिवस नवनिर्वाचित राज्य सभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने भी पूर्व मुख्यमंत्री धूमल से आशीर्वाद लिया है। कुछ दिन पूर्व राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी भी यहां धूमल से मिलने पहुंची थीं।
विज्ञापन

पूर्व जलशक्ति मंत्री रविंद्र सिंह रवि और कांग्रेस नेता एवं केसीसी बैंक के पूर्व चेयरमैन जगदीश सिपहिया भी एक दंगल के बहाने पूर्व मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात कर चुके हैं। प्रेम कुमार धूमल हिमाचल के दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं और बीते चुनावों में भी उन्हें मुख्यमंत्री प्रत्याशी घोषित किया गया था। इसी के चलते प्रदेश में भाजपा ने अपनी सरकार बनाई थी। हालांकि, अपने विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर को छोड़ सुजानपुर विस क्षेत्र से चुनाव लड़ने के कारण प्रेम कुमार धूमल खुद का चुनाव हार गए। प्रदेश की राजनीति और नौकरशाही पर धूमल की मजबूत पकड़ किसी से छुपी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed