{"_id":"7a08ce7ca9a0113768d9c0e785e0b457","slug":"forest-land-cut-tree-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन भूमि से चीड़ के पेड़ काटने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन भूमि से चीड़ के पेड़ काटने का लगाया आरोप
ब्यूरो, अमर उजाला/ (हमीरपुर)।
Updated Wed, 27 Jan 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के साथ लगते भटेढ़ खुर्द में एक व्यक्ति ने सरकारी भूमि से चीड़ के तीन पेड़ काट लिए हैं। सरकारी भूमि के साथ लगती भूमि के मालिक ने इसकी शिकायत वन विभाग से भी की है, लेकिन उचित कार्रवाई नहीं हुई है। इसके चलते भूमि मालिक ने इसकी शिकायत वन मंत्री और वन मंडल धर्मशाला को भेजी है।
विज्ञापन
मनीष कुमार पुत्र कालीदास निवासी भटेड़ खुर्द ने बताया कि भटेड़ खुर्द में सरकारी भूमि (खसरा नंबर-53) के साथ उसकी मलकीयत भूमि है। सरकारी भूमि के दूसरी ओर एक अन्य व्यक्ति की मलकीयत भूमि है। संबंधित भूमि मालिक ने 17 जनवरी को सरकारी भूमि से एक चीड़ का पेड़ काट दिया। इसकी शिकायत उसने वन विभाग हमीरपुर में की, लेकिन वन विभाग के अधिकारियों ने कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई। इसके चलते 25 जनवरी को संबंधित भूमि मालिक ने दोबारा दो अन्य चीड़ के पेड़ काट दिए।
विज्ञापन
दोबारा मनीष कुमार ने वन विभाग से शिकायत की, तो विभाग ने मौके पर पहुंच चीड़ की लकड़ी को उठाने के लिए संबंधित भूमि मालिक को मना कर दिया। हैरत की बात तो यह है कि अब तक कटी हुई लकड़ी सरकारी भूमि पर पड़ी है। इसे विभाग ने अब तक अपने कब्जे में नहीं लिया है। इसके चलते मनीष कुमार ने इसकी शिकायत वन मंत्री और वन मंडल धर्मशाला को भेजी है। मनीष कुमार ने सरकारी भूमि से चीड़ के पेड़ काटने के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
उधर, डीएफओ आरसी गोमा का कहना है कि मामला हाल ही में उनके ध्यान में आया है। अगर सरकारी भूमि से चीड़ के पेड़ कटे होंगे तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।