फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Food security department raided in Barsar, filled 29 samples

खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़सर में दी दबिश, 29 सैंपल भरे

Thu, 11 Nov 2021 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़सर में दी दबिश, 29 सैंपल भरे
विज्ञापन

तेल, जूस, पानी, चटनी, खोया और पनीर गुणवत्ता पर उतरे खरे
रंग बिरंगी और मिलावटी खाद्य सामग्री न खरीदें लोग: मधुबाला
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी(हमीरपुर)। खाद्य सुरक्षा विभाग ने उपमंडल बड़सर में दबिश देकर खाद्य पदार्थों के 29 सैंपल भरे हैं। इन सैंपलों की मौके पर ही जांच की गई। हालांकि विभाग की जांच में ये सभी सैंपल सही पाए गए हैं, लेकिन उपभोक्ताओं की सेहत के मद्देनजर विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है। विभाग की मोबाइल वैन में लोग मौके पर ही खाद्य और पेय पदार्थों के सैंपलों की जांच करवा सकते हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी मधुबाला की अगुवाई में एक टीम ने बड़सर और मैहरे बजार में तेल, जूस, पानी, चटनी, खोया और पनीर के सैंपल भरे। मौके पर ही इन सैंपलों की गुणवत्ता की जांच की गई। खास बात यह रही कि मैहरे और बड़सर से लिए गए सभी 29 नमूनों की रिपोर्ट सही आई। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक लोगों की सेहत से कोई खिलवाड़ न हो तथा दुकानदारों पर गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ बेचने का दबाव बना रहे , इसलिए विभाग समय-समय पर खाद्य सामग्री की जांच करता रहता है। विभाग की टीम में एफएसओ मधुबाला, फूड एनालिस्ट अक्षय कुमार और लैब अटेंडेंट चंदन कुमार मौजूद रहे। एफएसओ मधुबाला ने बताया कि लोग भी अपनी जिम्मेदारी को समझें तथा अपनी सेहत से खिलवाड़ न होने दें। लोगों को चाहिए कि वे बाजार में बिकने वाली रंग-बिरंगी मिठाइयों को खरीदने से बचें तथा अगर उन्हें कहीं लगता है यहां मिलावट युक्त खाद्य सामग्री बेची जा रही है तो तुरंत विभाग को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed