फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   food sample diwali

भोटा में विभाग ने दूध, पनीर पानी के सैंपल जांचे, लोकल दूध का सैंपल फेल

Thu, 08 Oct 2020 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
food sample diwali
भोटा में खाद्य सुरक्षा विभाग की मोबाइल वैन में सैंपलों की जांच करता कर्मचारी। - फोटो : Hamirpur-HP
भोटा (हमीरपुर)। स्थानीय बस अड्डे पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मोबाइल वैन से 28 खाद्य पदार्थों के सैंपलों की जांच की। इन 28 सैंपलों में स्थानीय दूध का एक सैंपल मानकों पर खरा नहीं उतरा है। दूध में पानी की अत्यधिक मात्रा होने के कारण यह फेल हो गया। बाकी 27 सैंपल मानकों पर सही पाए गए।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन को मद्देनजर मोबाइल वैन जिले में खाद्य पदार्थों की जांच करेगी। वीरवार को भोटा में दूध, पनीर, पानी, सॉस और चटनी के 28 सैंपल लिए गए। दूध में पानी अधिक पाए जाने पर एक सैंपल फेल हुआ है। विभागीय टीम ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि वह साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें। विभाग की एक टीम ने एफएसओ मधुबाला की अगुवाई में हमीरपुर बाजार में भी दुकानों में दबिश देकर लाइसेंस की जांच की।
विज्ञापन

इस दौरान बाजार में दुकानें चला रहे अधिकतर दुकानदारों के पास लाइसेंस पाए गए हैं। कुछ ने लाइसेंस के लिए आवेदन कर रखा था। कार्यकारी सहायक आयुक्त फूड एंड सेफ्टी हमीरपुर अरुण चौहान ने कहा कि भोटा में मोबाइल वैन खाद्य पदार्थों की जांच के लिए भेजी थी। यहां लोकल दूध में पानी अधिक होने के कारण एक सैंपल मानकों पर खरा नहीं उतरा है। उन्होंने कहा कि जिले में मोबाइल वैन खाद्य पदार्थों की जांच करेगी। लोग दूध, दही, पनीर, चटनी सहित अन्य खाद्य पदार्थों के सैपलों की जांच करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed