{"_id":"621facdeb20d4f37561c872b","slug":"five-star-hotel-selected-40-trainees-in-the-first-round-hamirpur-hp-news-sml4013104160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सितारा होटल ने पहले राउंड में किया 40 प्रशिक्षुओं का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सितारा होटल ने पहले राउंड में किया 40 प्रशिक्षुओं का चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। होटल प्रबंधन संस्थान हमीरपुर के अंतिम वर्ष के प्रशिक्षुओं की प्लेसमेंट के लिए कंपनियों ने दस्तक दे दी है। मंगलवार को दिल्ली के प्रसिद्ध पांच सितारा होटल की टीम ने संस्थान का दौरा करके पहले राउंड के साक्षात्कार लिए। अमित पाल के नेतृत्व में आई टीम ने फ्रंट ऑफिस, हाउस कीपिंग, फूड एंड बेवरेज सर्विस, प्रोडक्शन एवं बैंक्वेट सेल्स विभागों के लिए मैनेजमेंट ट्रेनिंग, सुपरवाइजरी लेवल और एंट्री लेवल ट्रेनिंग के लिए छात्रों के इंटरव्यू लिए। इन प्रशिक्षुओं को ढाई से 3 लाख रुपये प्रति वर्ष का वेतन पैकेज प्रस्ताव दिया गया।
इस कैंपस प्लेसमेंट में 79 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया, जिनमें से 40 को अगले राउंड के लिए चुना गया। इनका अगला राउंड दिल्ली में सेवन सीज होटल में ही होगा। साक्षात्कार के दौरान संस्थान के कॅरियर काउंसलिंग व प्लेसमेंट विंग से पुनीत बंटा, रोमी शर्मा और गुंजन उमाकांत उपस्थित रहे। संस्थान के विभागाध्यक्ष पुनीत बंटा ने बताया कि भविष्य में भी संस्थान इस तरह की कंपनियों के साथ रोजगार के अवसर प्रदान करता रहेगा। उन्होंने बताया कि अगले 2-3 हफ्तों में संस्थान में दि ओबरॉय होटल्स गुड़गांव, ताज होटल्स, देवयानी इंटरनेशनल, जियो वर्ल्ड हॉस्पिटेलिटी, हल्दीराम और जेडब्ल्यू मेरियट होटल्स इत्यादि कंपनियां कैंपस इंटरव्यू करने के लिए आएंगी।