फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Five dungeons, two cattle sheds, one kutcha house damaged in the district

Hamirpur (Himachal) News: जिला में पांच डंगे, दो पशुशालाएं, एक कच्चा मकान क्षतिग्रस्त

Tue, 18 Jul 2023 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 18 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
टौणीदेवी/ सुजानपुर/हमीरपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश से ग्राम पंचायत टपरे के दरकोटी गांव में नवनिर्मित श्मशानघाट में मलबा घुस गया। इससे वह अब बहने के कगार पर आ गया है। विकास में जन सहयोग योजना के तहत गांववासियों ने इसका निर्माण करवाया था। इसका अभी भी काम पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


मलबे के श्मशानघाट में घुस जाने से अब लोगों को उसके बह जाने की चिंता सताने लगी है। वार्ड सदस्य सुमन कुमारी, पूर्व वार्ड सदस्य हरनाम चंद शर्मा, विजय बहल, अजय कुमार, बलवंत सिंह चौहान, ओमप्रकाश धीमान, सुभाष चंद, विचित्र सिंह, मदनलाल देशराज, रमेश चंद और कुलदीप चौहान आदि ने कहा कि लोगों ने इसके नवनिर्माण के लिए अंशदान के साथ श्रमदान करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी थी। उनका कहना है कि अपने घर के कामकाज छोड़कर वे लोग इसके भव्य निर्माण के लिए दिन-रात जुटे हुए थे। करीब 15 लाख की राशि इस पर खर्च कर दी गई है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से इसके संरक्षण के बारे में आपदा कोष से उचित धनराशि अति शीघ्र मुहैया करवाने का आग्रह किया है। सुजानपुर नगर परिषद के अंतर्गत वार्ड नंबर छह में बनाया गया बल्ला राठीया संपर्क मार्ग भी भारी बारिश ने तहस-नहस कर दिया है। संपर्क सड़क अब नदी में बदल गई है। खड्ड में बहने वाला पानी रास्ते के ऊपर से बहना प्रारंभ हो गया है, जिसके चलते वाहनों की आवाजाही इस रास्ते पर बंद है और पैदल आवाजाही भी डर के साए में हो रही है। नगर परिषद अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद सुनीता देवी ने बताया कि संपर्क मार्ग पूरी तरह टूट चुका है। नगर परिषद अधिकारी को संबंधित विषय पर सूचित कर दिया है। वहीं, रूपलाल निवासी सरेडी का डंगा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे उन्हें दो लाख रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन

संजय ठाकुर निवासी पटनौण का डंगा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें उन्हें पांच हजार रुपये का नुकसान हुआ। अजय कुमार निवासी ऊटपुर का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें उन्हें 30,000 रुपये का नुकसान हुआ। कमला देवी निकासी बराड़ा की पशुशाला क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें उन्हें एक लाख रुपये का नुकसान हुआ। हेमराज निवासी लडयोह का डंगा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें 50,000 रुपये का नुकसान हुआ। दिनेश कुमार निवासी सपनेहड़ा का डंगा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें उन्हें 50,000 रुपये का नुकसान हुआ। कमलेश कुमार निवासी डरवयार का डंगा क्षतिग्रस्त हो गया जिसमें उन्हें 30000 रुपये का नुकसान हुआ। राजकुमार निवासी डवरेहड़ा का डंगा भी क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें उन्हें एक लाख रुपये का नुकसान हुआ। वहीं, प्यार सिंह निवासी लदरौर की पशुशाला में आग लग गई। आग से उनकी भैंस भी जलकर मर गई। इसमें उन्हें एक लाख रुपये का नुकसान हुआ। कुल 6.65 लाख रुपये का नुकसान हुआ। वहीं, लोनिवि को 5.16 करोड़ रुपये, बिजली बोर्ड को 1.19 लाख रुपये का नुकसान हुआ। कुल पांच डंगे, दो पशुशालाएं व एक कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed