{"_id":"619932c8bcc08d659d22d6c6","slug":"first-term-examinations-of-class-10th-also-started-hamirpur-hp-news-sml390885082","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं कक्षा की भी फर्स्ट टर्म परीक्षाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं कक्षा की भी फर्स्ट टर्म परीक्षाएं शुरू
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में परीक्षा देकर आते दसवीं कक्षा के विद्यार्थी।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में शनिवार को दसवीं के विद्यार्थियों की फर्स्ट टर्म परीक्षाएं शुरू हुईं। शनिवार को विद्यार्थियों ने हिंदी विषय की परीक्षा दी। सुबह के सत्र में परीक्षा का आयोजन किया। शाम के सत्र में नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालों की संख्या 95 और माध्यमिक पाठशालाओं की संख्या 66 है।
इन्हीं विद्यालयों ने विद्यार्थियों ने परीक्षाएं दीं। इस समय दसवीं में 3268 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक दिलबरजीत चंद्र ने कहा कि जिले में दसवीं की भी फर्स्ट टर्म की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं।
क्या कहते हैं विद्यार्थी
विद्यार्थी दिव्यांश ने कहा कि शनिवार से परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। परीक्षाओं के लिए काफी मेहनत की है। परीक्षाओं के लिए स्कूल में भी काफी तैयारी करवाई गई है। उन्होंने कहा फर्स्ट टर्म परीक्षाओं के लिए भी उतनी ही तैयारी की गई है जितनी फाइनल परीक्षाओं के लिए की जाती है।
विज्ञापन
आर्यन ने कहा कि बोर्ड की कक्षा होने के कारण काफी मेहनत करनी पड़ती है ताकि नंबर अच्छे आएं। इसके लिए डटकर मेहनत की जा रही है। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं के लिए ही नहीं बल्कि स्कूलों में होने वाले टेस्टों के लिए भी मेहनत करते हैं।
संजना ने कहा कि कोरोनाकाल में भी कारण काफी पढ़ाई हुई है। अब स्कूल खुले हैं इसलिए काफी राहत मिली है। स्कूल में अध्यापकों से पढ़ने के बाद काफी सहायता मिलती है। परीक्षाओं के लिए भी तैयारी अच्छे से हो जाती है।
शौर्या ने कहा कि परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। वहीं अब जिन भी विषयों में दिक्कतें आ रही थीं उन्हें भी समझा जा सकता है। अध्यापक परीक्षाओं के लिए जमकर मेहनत करवाते हैं। अच्छे परिणाम के लिए मेहनत भी ज्यादा करनी पड़ती है।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में परीक्षा के बाद चर्चा करते विद्यार्थी।- फोटो : Hamirpur-HP