फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   First Amrit Sarovar ready in Tehra

हमीरपुर (हि. प्र.): टीहरा में पहला अमृत सरोवर बनकर तैयार

Thu, 09 Feb 2023 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 09 Feb 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर में ग्रामीण विकास व पर्यटन विकास में पंचायत समिति सुजानपुर अहम भूमिका अदा कर रही है। करोट पंचायत के धनोटू गांव में निर्माणाधीन आदि शक्ति नवदुर्गा धाम में पर्यटन विकास के लिए समिति की ओर से पांच लाख की राशि स्वीकृत की गई। इस राशि से ग्राम पंचायत करोट की ओर से आदि शक्ति धाम में 46 फीट लंबा और 25 फीट चौड़ा तालाब बनाकर तैयार कर दिया है। इसकी क्षमता 1.25 लाख लीटर तक है। इस तालाब में धाम में निर्मित रेन शेल्टरों से वर्षा जल भी संगृहीत होगा तथा साथ ही बोरवेल के लिए उसका प्रयोग स्टोर टैंक के रूप में भी होगा। इसके जल का प्रयोग आसपास के क्षेत्रों में सिंचाई के लिए किया जा सकेगा। यह प्रदेश में वर्ष 2023 में निर्मित पहला अमृत सरोवर है। इस सरोवर का प्रयोग पर्यटन विकास की दृष्टि से किया जाएगा। नौकायन के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों के लिए रोजगार भी सृजित होगा। विकास खंड अधिकारी सुजानपुर निशांत शर्मा ने कहा कि बड़ईं और करोट गांव के 70 के करीब परिवारों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। इन परिवारों की गांव में सैकड़ों कनाल भूमि है। सूखे के दिनों में इस सरोवर का प्रयोग गांव की भूमि को सिंचित करने के लिए किया जाएगा। गांव के लोग सरोवर के पानी का इस्तेमाल अपनी भूमि की सिंचाई करने के लिए कर सकते हैं। लोग अपनी भूमि पर सब्जियां आदि उगा सकेंगे। इन्हें बेचकर वह अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। श्री आदिशक्ति धाम सरोवर में नौकायन के शुभारंभ के लिए समस्त पंचायत समिति सदस्यों को आमंत्रित किया जाएगा। सुजानपुर में चार धाम सर्किट पूर्ण होने वाला है। इसी प्रकार आदिशिव धाम, मर्यादा पुरुषोत्तम राम धाम और श्री कृष्ण धाम में भी पंचायत समिति सुजानपुर का पूरा सहयोग रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम राम धाम के विकास में जिला परिषद सदस्य की तरफ से भी सहयोग दिया गया है। पंचायत समिति के माध्यम से गांवों तक सोलर लाइटें पहुंचाई जा रही हैं। पक्के रास्तों, सड़कों, तालाबों, कूड़ा कचरा निस्तारण, डस्टबिन, नालियां निर्माण जैसे कार्य करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed