{"_id":"5ea84f7f8ebc3e90586e5f84","slug":"fire-on-car-hamirpur-hp-news-sml33157596","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला मुख्यालय की मुख्य सड़क पर मंगलवार दोपहर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार के बोनट से धुआं उठता देख चालक एकदम से बाहर निकला और शोर मचाना शुरू किया। इतने में साथ लगते घरों से लोग पानी इत्यादि लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
किसी ने दमकल विभाग को भी इस बात की सूचना दी। जब तक विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। कार सवार व्यक्ति उपमंडल भोरंज का रहने वाला है और हमीरपुर अस्पताल से अपने घर जा रहा था। गनीमत यह रही कि कार के महज अगले हिस्से में ही आग लगी थी जिसे लोगों ने काबू पा लिया। अन्यथा कोई बड़ा नुकसान हो सकता था। सब फायर ऑफिसर नरेश कुमार का कहना है कि सूचना मिलने के 4 मिनट बाद ही विभागीय गाड़ी मौके पर पहुंच गई। लेकिन तब तक स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। इस हादसे में 30000 रुपये का नुकसान हुआ है। उधर, एसएचओ हमीरपुर संजीव गौतम ने कहा कि पुलिस को दमकल विभाग की तरफ से सूचना मिली है।