{"_id":"122e78b6cc347f331146478136b85b3a","slug":"fire-in-cloth-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में कपड़े की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में कपड़े की दुकान में लगी आग
ब्यूरो,अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Tue, 08 Dec 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय में बस अड्डा के समीप एक कपड़े की दुकान और गोदाम आग की भेंट चढ़ गए हैं। आग से करीब दस लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। इस दौरान एनएच 103 पर वाहनों की आवाजाही करीब आधा घंटा तक बाधित रही।
विज्ञापन
सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे बस अड्डा के समीप सुरेश कुमार पुत्र जुगल किशोर निवासी वार्ड नंबर आठ, हमीरपुर की दुकान में आग लग गई। दुकान के बेसमेंट में सुरेश कुमार ने गोदाम बना रखा था। आग से दुकान और गोदाम में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया है। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाते समय एक फायर ब्रिगेड का पानी खत्म हो गया। इसके चलते दमकल विभाग ने दूसरी गाड़ी को मौके पर पहुंचाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एनएच 103 पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। छोटे वाहनों को मुख्य बाजार से होकर गंतव्य को रवाना किया गया, जबकि बड़े वाहन करीब आधा घंटा तक जाम में फंसे रहे। आग पर काबू पाने के बाद यातायात बहाल हो सका। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्जकर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन