फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Fatah Day celebrated in Nadaun Gurdwara

Hamirpur (Himachal) News: नादौन गुरद्वारे में मनाया फतह दिवस

Mon, 19 Feb 2024 01:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। ऐतिहासिक गुरुद्वारा 10वीं पातशाही नादौन साहिब में प्रदेशस्तरीय फतह दिवस मनाया गया। इस पावन स्थल पर रविवार को प्रदेश ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से संगत पहुंची। संगत ने शनिवार सुबह प्रभात फेरी निकाल कर वातावरण गुरुमय बना दिया।
विज्ञापन

सुबह के समय गुरुद्वारा में चल रहे अखंड पाठ का भोग डाला गया। मुख्य ग्रंथी सिमरजीत सिंह ने मानवता की खुशहाली के लिए अरदास पढ़ी। दोपहर के समय नगर संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसकी अगुवाई पंच प्यारों ने की। इनके साथ बच्चों ने बैंड की धुन बजाई। आगे चल रहे सिंह साहिबान श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के लिए सड़क को साफ करते और पुष्प वर्षा करते हुए आगे बढ़ रहे थे। गुरुद्वारा साहिब में दिनभर रागी जत्थों की ओर से शबद गुरबाणी का आयोजन किया गया। पहाड़ी राजाओं के आह्वान पर गुरु गोविंद सिंह ने यहां मुगल सेना को हराया था। जीत के बाद गुरु गोविंद सिंह ने अपनी सेना के साथ यहां 9 दिन तक विश्राम किया था। इसी दौरान उन्होंने विचित्र नाटक के कुछ पन्ने भी यहां लिखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed