फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Farmers will get wheat seeds after October 20.

Hamirpur (Himachal) News: किसानों को 20 अक्तूबर के बाद मिलेगा गेहूं का बीज

Wed, 08 Oct 2025 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 08 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। किसानों को 20 अक्तूबर के बाद गेहूं का बीज मिलना शुरू हो जाएगा। किसान कृषि विक्रय केंद्र और सोसायटी में अनुदान पर बीज ले पाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए कृषि विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कृषि विभाग के पास करीब 1600 क्विंटल गेहूं का बीज पहले से उपलब्ध है। इस बीज को 15 अक्तूबर के बाद कृषि विक्रय केंद्रों और सोसायटियों में भेजने की प्रक्रिया शुरू होगी। 20 अक्तूबर के बाद यह बीज आसानी से किसानों को मिलेगा।
कृषि विभाग की ओर से हर साल किसानों को अच्छी गुणवत्ता के बीज उपलब्ध करवाए जाते हैं। कृषि विभाग ने सब्जियों के बीजों की मांग भी भेजी है। इसकी भी 20 अक्तूबर तक मिलने की संभावना है।
विज्ञापन




कृषि विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक डॉ. शशिपाल अत्री ने बताया कि सब्जियों के बीजों के साथ-साथ गेहूं के बीज की मांग भेजी है। गेहूं का करीब 1600 क्विंटल बीज विभाग के पास पहले से मौजूद है। इसे 15 अक्तूबर के बाद विक्रय केंद्रों में भेजा जाएगा। इसके अलावा गेहूं के बीज की और मात्रा के साथ-साथ सब्जियों का बीज भी जल्द आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 प्रकार की सब्जियों के बीज की मांग भेजी

विभाग की ओर से 17 प्रकार की सब्जियों के बीजों की मांग प्रेषित की गई है। वहीं, मूली की 300 किलो, धनिया की 70, फुलगोभी की एक किलो, सरसों के बीज की 80 किलो की मांग भेजी है। इसके अलावा गेहूं का करीब छह हजार क्विंटल बीज आएगा। कृषि उपनिदशेक डॉ. शशिपाल अत्री ने बताया कि बीज अनुदान पर दिया जाता है। अनुदान की जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed