फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   family effected flood

खौफनाक मंजर के बाद फिर घरों को लौटे प्रभावित परिवार

Sun, 21 Aug 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
family effected flood
सुजानपुर के खैरी गांव में ब्यास नदी में आई बाढ़ के कारण कमरों में घुसी गाद को बाहर निकालती महिला। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर/सुजानपुर। उपमंडल सुजानपुर के खैरी गांव में शनिवार सुबह ब्यास नदी में आई बाढ़ के कारण प्रभावित हुए परिवार रविवार को फिर से अपने घरों में लौट आए हैं। रविवार को अपने घरों में पहुंचकर उन्होंने कपड़े, बिस्तर, फर्नीचर, बर्तन और खाद्य सामग्री को कमरों से बाहर निकालकर साफ-सफाई की। शनिवार सुबह पांच बजे ब्यास नदी में आई बाढ़ के कारण उनके घरों के भीतर पानी के साथ गाद घुस गई थी।
विज्ञापन

आठ मकान पानी में डूब गए थे। लोगों ने घरों की छत पर चढ़कर जान बचाई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस, दमकल और होमगार्ड के जवान मौके पर पहुंचे थे। रस्सी और टायर ट्यूब के सहारे सभी लोगों को पानी से बाहर निकाल कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया था। शनिवार की रात उन्होंने सुजानपुर में अपने रिश्तेदारों के यहां गुजारी। प्रशासन की ओर से प्रत्येक परिवार को दस-दस हजार रुपये की सहायता और प्रत्येक परिवार को खाद्य सामग्री प्रदान की गई थी। खैरी गांव ब्यास नदी के तट पर स्थित है। बारिश होने पर नदी का पानी घरों में घुस जाता है।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम सुजानपुर डॉ. हरीश गज्जू ने कहा कि शनिवार को प्रभावित परिवारों को रेस्क्यू कर लिया गया था। खराब मौसम के चलते नदी किनारे न जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed