फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   facebook id hack, 15 thousand lost

फेसबुक आईडी हेक कर आईटी शिक्षक से 15 हजार रुपये ठगे

Tue, 21 Jul 2020 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
गारली (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत घंगोट के गांव रप्पड़ निवासी जगमोहन सिंह से ऑनलाइन 15 हजार रुपये की ठगी हुई है। 19 जुलाई रात पौने नौ बजे जगमोहन सिंह के मामा रमेश चंद की फेसबुक आईडी से मैसेंजर के जरिये 15 हजार रुपये की मांग की गई। मैसेंजर पर दोनों के बीच काफी बातचीत हुई।
विज्ञापन

इसके बाद जगमोहन ने तुरंत 7064148536 मोबाइल नंबर पर गूगल-पे के तहत रकम भेज दी। अगले दिन जब जगमोहन ने अपने मामा से बात की तो पता चला कि उन्होंने इस तरह की कोई भी मांग नहीं की थी। शिकायतकर्ता ने बड़सर थाने में सारी घटना की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। शिकायतकर्ता आईटी शिक्षक हैं और जिले के एक सरकारी स्कूल में सेवारत हैं। उधर, एसएचओ बड़सर मस्त राम नाइक ने बताया कि फेसबुक आईडी हैक कर 15 हजार रुपये की ठगी की शिकायत मिली है। इस मामले की छानबीन की जा रही है। एसएचओ ने बताया कि पुलिस की ओर से इस तरह की ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए समय-2 पर जागरूकता अभियान के जरिये लोगों को सतर्क किया जाता है। फिर भी कई लोग इस तरह झांसे में आकर अपना नुकसान कर बैठते हैं। लोगों को ऐसी बाहरी ऑनलाइन कॉल से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed