फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Explain the provisions of the Indian Judicial Code to women

Hamirpur (Himachal) News: महिलाओं को भारतीय न्याय संहिता के प्रावधान बताए

Sat, 27 Jul 2024 06:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 06:42 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं के खिलाफ यौन अपराध आदि विषयों पर भी की चर्चा
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण पर लगाए शिविर में किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत मिशन शक्ति संकल्प हब योजना के तहत शनिवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय हमीरपुर के हॉल में महिला सशक्तीकरण पर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें 80 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत जिले के विभिन्न विकास खंडों में 21 जून से चार अक्तूबर तक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, स्कूलों-कॉलेजों के विद्यार्थियों और महिलाओं को भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के अलावा मिशन शक्ति के तहत चल रही विभिन्न स्कीमों के बारे में जानकारी दी जा रही है। मुख्य तौर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लैंगिक समानता, घरेलू हिंसा, पीसी-पीएनडीटी एक्ट, सखी निवास, कामकाजी महिला आवास और अन्य योजनाओं तथा अधिनियमों से अवगत करवाया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि हाल ही में लागू किए गए नए कानून भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) में विभिन्न प्रकार के अपराधों को रोकने, पीड़ितों को न्याय दिलाने और अपराधियों को कड़ी सजा देने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।


महिलाओं पर अत्याचार, यौन अपराध, बलात्कार, ताक-झांक, पीछा करना और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने जैसे अपराध, भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाले कृत्यों, अपहरण, साइबर अपराध, बच्चों के साथ यौन अपराध और कई अन्य अपराधों से पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए भारतीय न्याय संहिता में प्रावधान किए गए हैं। सुजानपुर के बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप चौहान ने भी महिलाओं के खिलाफ यौन अपराध आदि विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। मिशन शक्ति की जिला समन्वयक कल्पना ठाकुर ने संकल्प हब के तहत चल रही विभिन्न योजनाओं जैसे वन स्टॉप सेंटर और इसमें उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed