फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ex cm dhomal advice the worker

राजनीतिक परिदृश्य पक्ष में पर, सचेत और सक्रिय होने की जरूरत : धूमल

Sun, 28 Feb 2021 11:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
ex cm dhomal advice the worker
मंडल भाजपा हमीरपुर के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का स्वा - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। राजनीतिक परिदृश्य हमारे पक्ष में है लेकिन सजग, सचेत और सक्रिय होने की आवश्यकता है। रविवार को हमीरपुर के सर्वहित सुधार सभा भवन में आयोजित भाजपा हमीरपुर मंडल प्रशिक्षण वर्ग के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने यह बात कही। हमीरपुर भाजपा मंडल के प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री का मंडल भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष ने स्मृति चिह्न भेंट कर पूर्व मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
विज्ञापन

पार्टी विचारधारा को कार्यकर्ताओं को समझाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय एकात्मता, लोकतंत्र, सामाजिक और आर्थिक विषयों पर गांधीवादी दृष्टिकोण, शोषणमुक्त एवं समतायुक्त समाज की स्थापना, सकारात्मक पंथ निरपेक्षता, सर्वधर्म समभाव और मूल्यों पर आधारित राजनीति इन सब पंचनिष्ठाओं को छह अप्रैल 1980 को पार्टी के स्थापना दिवस पर स्वीकार कर अपनाया गया और बाद में यही पंच निष्ठाएं हमारी पार्टी की पहचान पार्टी विद ए डिफरेंस बन गई। धूमल ने कहा कि देश प्रदेश में सरकारें बढ़िया काम कर रही हैं।
विज्ञापन

अनुशासन हमारी पहचान है। नेतृत्व की बात को सुना जाता है और उसे माना भी जाता है। यही बड़ी वजह है कि लोकसभा में 1984 में मात्र दो सांसदों वाली पार्टी के आज लोकसभा में 300 से ज्यादा सांसद हैं। धूमल ने आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा और वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य व भाजपा की भूमिका विषय पर विस्तार पूर्वक कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed