{"_id":"6172cdbc3ed0ce7b7d0d4d61","slug":"every-tuesday-there-will-be-a-special-opd-for-breast-cancer-screening-hamirpur-hp-news-sml3880341105","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर मंगलवार को ब्रेस्ट कैंसर जांच के लिए होगी विशेष ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर मंगलवार को ब्रेस्ट कैंसर जांच के लिए होगी विशेष ओपीडी
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर के सर्जरी विभाग में सप्ताह के हर मंगलवार को ब्रेस्ट कैंसर जांच के लिए विशेष ओपीडी लगेगी। हर मंगलवार को महिलाएं 11 बजे से डेढ़ बजे तक अस्पताल के सर्जरी रोग विभाग के ओपीडी कमरा नंबर 116 और 117 में अपनी जांच करवा सकती हैं। ब्रेस्ट कैंसर के लगातार बढ़ते मामलों और इससे बढ़ने वाली महिलाओं की मौतों पर अंकुश लगाने के लिए मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग ने यह विशेष ओपीडी शुरू की है, ताकि महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक हों और इसकी शिकार होने से बचें।
विश्व की हर आठवीं महिला और भारत की हर 22वीं महिला ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित होती है। अगर समय पर इसे पहचाना जाए तो उस महिला का इलाज कर करीब 20 वर्ष और जिंदगी दी जा सकती है। इस कैंसर के लक्षण स्तन या बगल में गांठ, स्तनों या आसपास दर्द, निपल की स्थिति में परिवर्तन, स्तन या निपल के आकार में परिवर्तन, निपल से किसी प्रकार का स्राव या खून निकलना, ऐंठन या त्वचा लाल होना इसके लक्षण हैं।
यदि किसी महिला को यह लक्षण आते हैं तो इसकी तुरंत जांच करवाएं। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के सर्जरी विभाग की एचओडी डॉ. लक्ष्मी अग्निहोत्री ने कहा कि सर्जरी विभाग हर मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर ढाई बजे तक कमरा नंबर 116 और 117 में ब्रेस्ट कैंसर जांच के लिए विशेष ओपीडी आयोजित करता है। महिलाएं यहां अपनी जांच करवा सकती हैं। 40 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को तो साल में कम से कम दो बार अपनी जांच जरूर करवानी चाहिए।