{"_id":"687d35ba65cecd745c0e40d3","slug":"even-after-20-years-the-parking-problem-has-not-been-solved-in-sujanpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-161661-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में 20 वर्ष बाद भी नहीं हुआ पार्किंग की समस्या का समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में 20 वर्ष बाद भी नहीं हुआ पार्किंग की समस्या का समाधान
Mon, 21 Jul 2025 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर शहर में नो पार्किंग जोन में खड़े वाहन। संवाद
सुजानपुर(हमीरपुर)। 20 वर्ष बीत जाने के बाद भी सुजानपुर बाजार में पार्किंग की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। हालात ऐसे हैं कि बाजार में जगह-जगह बेतरतीब तरीके से वाहन पार्क हो रहे हैं, जिससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पार्किंग समस्या का समाधान करने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान सांसद अनुराग ठाकुर ने सांसद निधि से 25 लाख की धनराशि स्वीकृत की थी, ताकि वार्ड नंबर दो हमीरपुर-पालमपुर सड़क किनारे पार्किंग का निर्माण कार्य किया जा सके। हालांकि, लंबा अरसा बीत जाने के बाद भी पार्किंग स्थल पर कोई भी कार्य नहीं हो पाया है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
शहरवासियों ने कहा कि वर्तमान में सुजानपुर शहर में पार्किंग स्थल ज्वलंत समस्या बनी हुई है। बाजार में खरीदारी व अन्य कामकाज करने आई जानता को दुकानों के आगे गाड़ियां खड़ी करनी पड़ रही हैं, जिससे बाजार में अकसर जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं, वर्षों पूर्व नगर परिषद की ओर से 25 लाख रुपये की लागत से पार्किंग के लिए चिन्हित किया गया स्थान औपचारिकता तक सीमित रह गया है।
विज्ञापन
वहीं, इस पार्किंग स्थल पर खराब वाहन और अन्य कबाड़ का सामान पड़ा हुआ है, जिससे इसका कोई भी प्रयोग नहीं हो पा रहा है। सही पार्किंग स्थान पर कार्य करने के बजाय नगर परिषद की ओर से बाजार में दो-तीन स्थानों पर नई पार्किंग बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया, जिससे पार्किंग के लिए एक भी सही स्थान चिन्हित नहीं हो पाया है। उन्होंने नगर परिषद से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
कोट
शहर में पार्किंग स्थलों का निर्माण कार्य करवा दिया गया है। बाजार में शीघ्र ही वाहन चालकों को वाहन पार्क करने के लिए बेहतरीन स्थान मिलेगा। इससे पार्किंग की समस्या का स्थाई समाधान होगा।
-रमन कुमार, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद नादौन