हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में बुधवार को एनसीसी यूनिट 4 एचपी की ओर से 5 दिवसीय एनसीसी कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। हमीरपुर एनसीसी के कमांडिंग अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल आकाश सिंघा इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. अंजू बत्ता सहगल वशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। लेफ्टिनेंट कर्नल सिंघा ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स को व्यावहारिक कुशलता प्रदान करती है। एनसीसी में प्रवेश लेने के बाद छात्रों की झिझक खत्म हो जाती है और उनमें आत्मविश्वास पैदा होता है।
प्राचार्य डॉ. अंजू बत्ता सहगल ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स बेहद अनुशासित होते हैं और देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। एनसीसी तृतीय वर्ष से हमीरपुर कॉलेज की इप्शिता राणा को बेस्ट कैडेट, निशांत कुमार को द्वितीय बेस्ट कैडेट, इप्शिता को बेस्ट इन फायरिंग, रोहित कुमार को बेस्ट इन फायरिंग, योगेश कौशल को बेस्ट ने ड्रिल, पॉलीटेक्निक हमीरपुर की अंकिता शर्मा को द्वितीय बेस्ट इन ड्रिल, पॉलीटेक्निक की महक को बेस्ट इन डिबेट का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। एनसीसी द्वितीय वर्ष से आरुषि डोगरा को बेस्ट कैडेट, अक्षय कुमार को सेकेंड बेस्ट कैडेट, संजीव कुमार को बेस्ट इन फायरिंग, साहिल राणा को रनर अप इन फायरिंग, अक्षय कुमार को बेस्ट इन ड्रिल, ईशा कुमारी को सेकेंड बेस्ट इन ड्रिल के प्रमाण पत्र से नवाजा गया। इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ. मधुर स्वर मिश्रा, डॉ. युद्धवीर पटियाल, प्रो. सुदेश जंबाल, डॉ. सपना शर्मा, प्रो. सुरेंद्र ठाकुर व एनसीसी के प्रभारी प्रो. सौरभ सूद उपस्थित रहे।