{"_id":"629509079144c003ab16abe1","slug":"ensure-your-participation-in-society-sharma-hamirpur-hp-news-sml4105651199","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करें: शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज में अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करें: शर्मा
विज्ञापन
एमएससी स्कूल सुजानपुर में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी।
- फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। बच्चों को अपना भविष्य उज्जवल बनाने के लिए दिनचर्या निर्धारित करनी चाहिए। कोई भी काम करने से पहले लक्ष्य निर्धारित करें। यह बात सुजानपुर के थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एमएससी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुजानपुर में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में कही।
उन्होंने कहा कि बेहतर समाज के निर्माण के लिए सभी को अपनी जिम्मेवारी निभानी चाहिए। अकसर बच्चों से उनके माता-पिता और गुरुजनों की अपेक्षा और भावना ज्यादा जुड़ी होती है। समाज को उज्जवल बनाने के लिए अच्छी सोच जरूरी है। थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को संतुलित आहार का सेवन करने की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में अच्छी सोच का विकास होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में बारीकी से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फिल्मों में पुलिस की कार्यप्रणाली नकारात्मक दिखाई जाती है। ऐसा धरातल में नहीं है। फिल्में केवल एक मनोरंजन का साधन होती हैं। पुलिस हमेशा जनता का सहयोग करती है। उन्होंने कहा है कि पुलिस को किसी भी गुनाह की जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाता है ताकि समाज को बुराइयों से बचाया जा सके। सतपाल शर्मा ने लड़कियों से कहा कि वे घर पर अपनी मां, स्कूल में शिक्षिका को व्यक्तिगत समस्या के बारे में बताए। आजकल महिला थाने भी खोले गए हैं। प्रत्येक थाना में महिला स्टाफ होता है, ताकि पीड़ित महिलाएं बेझिझक अपनी बात रख सकें। किसी भी अनजान के साथ गाड़ी में ना तो लिफ्ट लें और ना ही कोई चीज खाएं।
विज्ञापन
उन्होंने फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया के दुरुपयोग और साइबरक्राइम बारे भी जागरूक किया। कोई भी व्यक्ति अपनी बैंक या व्यक्तिगत जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करे। बिना लाइसेंस गाड़ी न चलाएं और सड़क पर पैदल चलते समय यातायात नियमों का पालन करें। नशे से दूर रहें, नशा समाज को खोखला कर देता है।
इससे पहले एमएससी पाठशाला की निदेशक रीना शर्मा और प्रधानाचार्य नसीम राज ने मुख्य अतिथि पहुंचे एसएचओ सुजानपुर सतपाल शर्मा का स्वागत किया और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को कानूनी जानकारी देने के लिए स्कूल प्रबंधन ने थाना प्रभारी का आभार जताया।
क्या कहते हैं विद्यार्थी
श्रुतिका शर्मा का कहना है कि अमर उजाला पुलिस की पाठशाला में उन्हें कॅरिअर से लेकर कानून के बारे में जानकारी मिली है।
कुंजन पाल ने कहा कि साइबर क्राइम के मामले अकसर बढ़ते जा रहे हैं। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में इस तरह के मामलों से कैसे बचा जा सकता है के बारे में पता चला।
अंशुल ने कहा कि कार्यक्रम में यातायात नियमों के बारे में जानकारी मिली है। वह इस कार्यक्रम से हासिल जानकारी से औरों को भी जागरूक करेंगे।
ऐशना गुप्ता ने कहा कि महिला उत्पीड़न के मामलों का डटकर विरोध करने और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई के बारे में जानकारी मिली है।

एमएससी स्कूल सुजानपुर में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में एसएचओ सुजानपुर सतपाल शर्मा विद?- फोटो : Hamirpur-HP