फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ensure both quality and timeliness in development works: Rathore

विकास कार्यों में गुणवत्ता के साथ समयबद्धता का रखें ध्यान : राठौड़

Wed, 07 Oct 2026 01:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 07 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Ensure both quality and timeliness in development works: Rathore
भोरंज में विकास कार्यों का निरीक्षण करती उपायुक्त गंर्घवा राठौड़। स्रोत : जागरूक पाठक
जाहू (हमीरपुर)। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने मंगलवार को भोरंज विकास खंड की चार ग्राम पंचायतों का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को कार्यों में तेजी लाने के साथ निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जाहू पंचायत में पंचायत घर का निरीक्षण किया। पंचायत प्रधान चमन लाल काकू के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों ने उन्हें हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने पंचायत में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

धमरोल पंचायत में उन्होंने वाटरशेड परियोजना, वीबी जी राम योजना और 15वें वित्त आयोग के तहत करवाए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। कक्कड़ पंचायत में भी विकास कार्यों की प्रगति जांची।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने कहा कि सरकारी योजनाओं के तहत करवाए जा रहे विकास कार्यों को बेहतर बनाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कार्यों में गुणवत्ता के साथ समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी भोरंज रजत चौधरी, पंचायत निरीक्षक राकेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता अनुराधा कंवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed